Indus App Store
Indus App Store: Android Phone में किसी भी ऐप्स (Apps) को डाउनलोड करने के लिए हम सभी लोग Google Play Store का इस्तेमाल करते ही है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले पेमेंट ऐप PhonePe अपना ऐप स्टोर भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. आज 21 फरवरी को इस ऐप स्टोर को केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव लॉन्च किया है. यह ऐप स्टोर गूगल के एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा. इस ऐप मार्केटप्लेस का बीटा वर्जन पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था. इस ऐप स्टोर पर फिलहाल Jio, Disney+ Hotstar, Flipkart, Swiggy समेत कई लोकप्रिय ऐप्स पहले ही रजिस्टर कर चुके हैं. आइए, लॉन्च से पहले जानते हैं Indus App Store की 5 खास बातें…
Indus App Store को खास तौर पर भारतीय ऐप डेवलपर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस ऐप मार्केट प्लेस पर भारतीय ऐप डेवलपर्स फ्री में ऐप रजिस्टर कर सकेंगे. इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. हालांकि, यह ऑफर केवल 1 साल के लिए ही होगा.
इसके अलावा इस ऐप स्टोर पर रजिस्टर करने वाले ऐप डेवलपर्स को पहले साल कोई कमीशन भी नहीं देना पड़ेगा. ऐप डेवलपर्स ऐप से कमाई किए गए रेवेन्यू को Indus के साथ शेयर नहीं करेंगे. गूगल ऐप डेवलपर्स से भारी कमीशन लेता है. इसका मतलब साफ है कि इस ऐप स्टोर पर गूगल की मनमानी नहीं चलेगी.
ऐस ऐप के बारे में कंपनी ने लॉन्च के वक्त दावा किया है कि इसमें 45 अलग-अलग कैटीगरी में करीब 2 लाख से भी ज्यादा मोबाइल ऐप्स और गेम्स जोड़े जा चुके हैं. इस ऐप में यूज़र्स को हिंदी और इंग्लिश समेत कुल 12 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें भारत की कई क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं. इस ऐप स्टोर पर पहले से ही 300 से ज्यादा ऐप्स लिस्ट हैं. एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को यहां से अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकेंगे.
फोनपे के को-फाउंडर समीर निगम ने उस वक्त कहा था कि डेवलपर्स उनके प्लेटफॉर्म पर किसी भी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इंडस ऐप स्टर पर ईमेल और चैटबॉट के जरिए 24*7 कस्टमर केयर सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…
Delhi NCR Women Safety: नोएडा में महिला सुरक्षा की पोल खोलने के लिए एक युवक…
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…