मनोरंजन

बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद भी मजदूरी करने को तैयार हैं रणवीर शौरी, यहां जानें ऐसा क्यों?

Ranvir Shorey Life: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने बड़े संघर्षों और मेहनत से सिनेमा जगत में अपनी जगह बनाई है, लेकिन ये भी मायानगरी की माया ही है कि आज 22 साल बाद वो मजदूरी करने को भी तैयार हैं. जी हां बॉलीवुड में हर कलाकार यही सपना लेकर आता है कि वो एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा और करोड़ों कमाएगा. ऐसा होता भी है, लेकिन कई कलाकार ऐसे भी होते हैं, जिनके अंदर अपार क्षमता और प्रतिभा होने के बावजूद वो कामयाबी नसीब नहीं हो पाती जिसके वो हकदार होते हैं.

बेहतरीन एक्टर हैं रणवीर शौरी (Ranvir Shorey Life)

ऐसे ही एक बेहतरीन अभिनेता रणवीर शौरी हैं. बता दें कि उनका जन्म 18 अगस्त 1972 को पंजाब के जालंधर में हुआ था. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने 21 साल की उम्र में फिल्म निर्माता बनने का सपना देखा था. रणवीर ने करियर के शुरुआती दिनों में वीजे के तौर पर काम किया था. इसी दौरान उन्हें फिल्म का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार भी कर लिया.

इन फिल्मों से मिली सरहाना (Ranvir Shorey Life)

रणवीर शौरी ने अपने करियर की शुरुआत ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ फिल्म के साथ की थी. यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर ने अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर की थी. अपने 22 साल के करियर में रणवीर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. बता दें ‘जिस्म’, ‘लक्ष्य’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘खोसला का घोंसला’, ‘एक था टाइगर’, ‘बजाते रहो’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘सिंह इज किंग’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘हल्का’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है. फिल्मों के अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें : जब फिल्म में अपने बोल्ड सीन्स देख मनीषा कोइराला के पैरों तले खिसक गई थी जमीन, तब कोर्ट से लगाई थी गुहार

रणवीर शौरी की पर्सनल लाइफ भी चुनौतियों से भरपूर रहीं. एक समय ऐसा था कि पूजा भट्ट और रणवीर शौरी बेहद करीब थे और सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं. इसके बाद रणवीर शौर्य अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे. दोनों ने साल 2010 में शादी की थी और उनका एक बेटा हारून भी हुआ. शादी के एक दशक बाद रणवीर और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का तलाक हो गया.

रणवीर अपने किरदारों के जैसे ही हैं. कभी गंभीर, कभी संवेदनशील तो कभी हंसाने वाले. छिछलापन छू भी नहीं पाया है और उनका यही रूप ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में दिखा. भले टाइटल नहीं जीत पाए लेकिन दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह जरूर बना गए. ये एक्टर मेहनत से नहीं डरता. तभी तो रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरा खराब समय आएगा तो मैं मजदूरी भी करूंगा, मुझे इसमें कोई भी समस्या नहीं है.

Uma Sharma

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

3 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

9 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

22 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

25 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

37 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

43 minutes ago