कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (फाइल फोटो).
Congress MP Manish tewari: कांग्रेस के दिग्गज नेता एक एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी कर रही है. मध्य प्रदेश में कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच अब पंजाब के आनंदपुर सीट से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं.
सूत्रों का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव में मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब की जगह लुधियाना से बीजेपी के टिकट पर सांसदी का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी के पास लुधियाना सीट के लिए पहले से मजबूत प्रत्याशी है. इसी को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है.
बता दें कि मनीष तिवारी सांसद होने के साथ ही पेशे से वकील भी हैं. 17वीं लोकसभा के चुनाव में मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. जिसमें उन्हें जीत मिली थी. मनीष तिवारी यूपीए सरकार के दौरान 2012 से लेकर 2014 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे. इससे पहले साल 2009 से लेकर 2014 तक लुधियाना सीट से सांसद थे. यूपीए शासनकाल के दौरान वह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी थे.
यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में भी हो गया खेला! बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं दिग्गज कांग्रेसी कमलनाथ
मनीष तिवारी 1988 से लेकर 1993 तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष थे. इसके बाद साल 1998 से 2000 के बीच भारतीय युवा कांग्रेस (I) के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2004 में मनीष तिवारी लोकसभा का चुनाव हारने के बाद 2009 में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को हराकर सांसद बने थे. वहीं 2014 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.
दूसरी ओर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके बेटे सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. माना जा रहा है कि कमलनाथ जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…