Republic Day 2024
Republic Day 2024: आज पूरा भारत 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज के दिन आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं. ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पर भी देशभक्ति का खुमार देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने अपने फैंस को रिपब्लिक डे की ढेर सारी बधाइयां दी हैं. इस लिस्ट में अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर का है. एक्टर ने हाल ही में अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. वीडियो में देश के जवानों को परेड करते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- ‘सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है. इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रही हैं.
हर साल की तरह इस बार भी अक्षय कुमार देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं. एक्टर ने सभी देश वासियों को रिपबल्कि डे की बधाई दी है. इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : ‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, दर्शकों का मिला जबरदस्त प्यार
शेयर की गई वीडियो में दोनों स्टार्स के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को हाथों में तिरंगा लिए समुंद्र किनारे दौड़ते हुए देखा जा सकता है. बता दें इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा- न्यू इंडिया, ‘न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा टाइगर आ गया है. हैप्पी रिपब्लिक डे..’
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…