मनोरंजन

सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ मनाया अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जन्मदिन, PHOTOS हुईं वायरल

Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur Birthday: बॉलीवुड के स्टार सलमान खान अपने लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं. आपने अक्सर देखा होगा कि उनका नाम अब बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ता रहता है. आपको बता दें पिछले लंबे वक्त से सलमान और एक्ट्रेस यूलिया वंटूर के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं हैं. हालांकि उन दिनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है. हाल ही में सलमान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को उनके 44वें बर्थडे के मौके पर सरप्राइज किया.

सलमान ने मनाया यूलिया वंटूर का बर्थडे

सलमान खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंटूर के साथ हाल ही में अकेले नहीं पूरे परिवार के साथ नजर आईं. बुधवार, 24 जुलाई को रोमानियन एक्ट्रेस का 44वां बर्थडे सलमान खान और उनकी पूरी फैमिली ने खास तरीके से सेलिब्रेट किया. उनके जन्मदिन पर सलमान खान अपनी बहन-भाई और बहनोई समेत पूरे परिवार के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं. सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

पूरे परिवार संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

ये तस्वीरें सलमान खान के जीजा यानी अभिनेता-राइटर अतुल अग्निहोत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिन्हें बाद में यूलिया ने भी साझा कीं. तस्वीरों में सलमान, अर्पिता, अलवीरा, अरहान खान, अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत उनके परिवार के बाकी सदस्य दिख रहे हैं. बर्थडे गर्ल यूलिया उनके साथ स्माइल करते हुए पोज़ दे रही हैं.

सिंगर मीका सिंह सेलिब्रेशन में हुए थे शामिल

इस सेलिब्रेशन में सिंगर मीका सिंह भी शामिल हुए थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूलिया को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ पार्टी का वीडियो और एक तस्वीर भी साझा की है. अन्य तस्वीरें हिमेश रेशमिया ने भी दिखाई हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यूलिया ने कैप्शन में ‘आई लव यू’ लिखा.

ये ही पढ़ें: Himesh Reshammiya ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, जानें कब होगी रिलीज?

कौन हैं यूलिया वंटूर

यूलिया वंटूर रोमानिया की प्रसिद्ध मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर और अभिनेत्री हैं. वह बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं. सलमान खान जब रोमानिया में फिल्म जय हो के लिए शूटिंग कर रहे थे तब उनकी मुलाकात यूलिया से हुई थी. दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूलिया वंटूर अपने बॉयफ्रेंड मारियस के साथ इंडिया आई थीं. लेकिन किसी कारण से यूलिया का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद सलमान से उनकी दोस्ती और गहरी हो गई. आज वह हर पार्टी या सेलिब्रेशन में सलमान खान और उनकी फैमिली के साथ नजर आती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago