मनोरंजन

Tiger 3: मुंबई में सलमान खान के फैंस हुए बेकाबू, दिवाली पर थिएटर में जमकर की आतिशबाजी, देखें VIDEO

Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. दिवाली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिसके बाद बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के समर्थक जश्न मनाने के लिए थिएटर्स में उमड़ पड़े. अपने हिरो का फिल्म देखकर कुछ समर्थक इस कदर खुश हो गए कि वो सिनेमा हॉल में ही आतिशबाजी शुरु कर दी. इस दौरान किसी ने आतिशबाजी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

सलमान के फैंस ने जमकर की आतिशबाजी

सोशल मीडिया पर सिनेमाघर में पटाखे फाड़ने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है. नासिक के मालेगांव में स्थित एक थिएटर का वीडियो बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि सिनेमा हॉल में फैंस सलमान खान का फिल्म देखते हुए पटाखे फोड़ रहे हैं. वहीं वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि आतिशबाजी के कुछ देर बाद कुछ फैंस सुरक्षित स्थानों पर भाग रहे हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरु की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. पुलिस वीडिया वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं मालेगांव के मोहन थिएटर के खिलाफ छावनी थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. जानकारी के अनुसार सिर्फ मालेगांव ही नहीं, सलमान के फैंस ने कई सिनेमाघरों में रॉकेट और पटाखे फोड़े हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही वायरल होने शुरु हो गए. यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है और इसे शेयर कर रहे हैं.

एक्शन थ्रिलर फिल्म है टाइगर 3

टाइगर 3 फिल्म मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर पिक्चर है. जिसमें अभिनेता सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार की भूमिका में हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी का ये फिल्म तीसरा पार्ट है. इसके साथ ही ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं इंस्टॉलमेंट है. टाइगर 3 फिल्म में कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और आमिर बशीर, विशाल जेठवा, रेवती, रिद्धि डोगरा और सिमरन ने मुख्य रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection: सलमान की ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गाड़े झंडे, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

3 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

57 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago