एंटी स्मॉग मशीनें
Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को प्रदूषण समीक्षा बैठक की. दरअसल, दिवाली के दिन पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ गया और कई इलाकों में धुंध की चादर नजर आने लगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन पटाखे जले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगर सख्ती से प्रतिबंध होता तो वहां भी लोगों को पटाखे नहीं मिलते.
गोपाल राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की निगरानी के बीच से एक आम आदमी पटाखों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई नहीं कर सकता है. तीनों राज्यों में भाजपा के नियंत्रण वाली पुलिस व्यवस्था है. अगर वह सक्रियता से काम करते तो रातों रात प्रदूषण में 100 अंकों की बढ़ोतरी से हम बच सकते थे.
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर एंटी-स्मॉग मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि बिगड़ती हुई स्थिति पर कुछ हद तक काबू पाया जा सके. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है.
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बैन किए जाने के बाद भी दिवाली पर पूरी रात पटाखे जलाए गए, जिसके बाद वायु प्रदूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-एनसीआर का AQI लेवल कई जगहों पर 999 तक पहुंच गया. प्रदूषण का स्तर इस लेवल पर पहुंच गया जिसका आंकलन AQI मापने वाली मशीन भी नहीं कर पा रही है. धुंध की चादर ने देश की राजधानी को ढक लिया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में पटाखे फूटने पर खुश हुए कपिल मिश्रा, TMC सांसद ने लगाई क्लास, बोले- AQI 999 के पार हो गया
वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है और इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिवाली पर पटाखे जलाए जाने के बाद कहा कि ये आजादी और लोकतंत्र की आवाज है. कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली वालों पर गर्व है. ये प्रतिरोध की आवाजें हैं, आजादी और लोकतंत्र की आवाजें हैं. लोग बहादुरी से अवैज्ञानिक, अतार्किक, तानाशाही प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.” कपिल मिश्रा के इस पोस्ट के बाद सियासत गरमाई हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…