मनोरंजन

Salman Khan Firing Case: चार्जशीट से हुए कई बड़े खुलासे, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने शूटर से कहा- ‘ऐसे गोली दागो कि सलमान डर जाए’

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग की घटना हुई थी. अब इस मामले में अब और नए खुलासे हुए हैं. फायरिंग मामले में बाइक सवार आरोपियों और धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है.

चार्जशीट में नए खुलासे

चार्जशीट में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. गोलीबारी की सुपारी अनमोल ने ही शूटर्स को दी थी जिसके बाद चार्जशीट में उनके बीच हुई बातचीत का खुलासा हो गया है. इसमें उनका एक ऑडियो क्लिप भी है. इसमें अनमोल अपने शूटर्स पाल और विक्की गुप्ता को सलमान के घर के बाहर फायरिंग के लिए हेलमेट पहनकर न जाने और सिगरेट पीते रहने की सलाह दे रहा है, ताकी शूटर्स सीसीटीवी कैमरे में डरे हुए न दिखें.

शूटर्स को दी सुपारी

मकोका कोर्ट में दायर चार्जशीट के मुताबिक, लॉरेंस के भाई अनमोल ने शूटर विक्की गुप्ता को एक दिन पहले निर्देश देते हुए कहा था कि वे ऐसे गोली दागें जिससे सलमान खान डर जाएं. अनमोल ने शूटर्स से कहा कि ‘हेलमेट मत पहनो… बेखौफ दिखने के लिए फायरिंग करते समय सिगरेट पीयो… तुम इतिहास रचोगे, तुम्हारा नाम अखबारों और मीडिया में आएगा.’ इन शूटरों ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां दागी थीं.

ये भी पढ़े: सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ मनाया अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जन्मदिन, PHOTOS हुईं वायरल

8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तय

इस मामले में बाइक सवार शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता समेत, सोनूकुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी, हरपाल सिंह और अनुजकुमार थापन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि आरोपी थापन ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी. बाकी पांच फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं इस केस के मास्टमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ भी मामला दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

15 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago