देश

‘रेस्टोरेंट मालिक और जोमैटो-स्विगी बताएं कि झटका है या हलाल मीट’ की मांग को लेकर SC में याचिका दायर

कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. संजीव कुमार नाम के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है. दायर याचिका में यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वो अपने यहां के सभी रेस्टोरेंट को यह साफ-साफ उल्लेख करने को कहें कि उनके यहां परोसा जा रहा मीट हलाल का है या झटके का.

स्वीगी-जोमैटो फूड एप भी दें जानकारी- याचिकाकर्ता

याचिका में स्विगी, जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी एप को ऐसा ही निर्देश देने की मांग की है कि इन एप के जरिये डिलिवरी होने वाले नॉनवेज पर भी हलाल या झटका होने का जिक्र किया जाए. याचिका में कहा गया है कि झटका मांस का विकल्प न देने वाला कोई भी रेस्तरां संविधान के अनुच्छेद 17 (अस्पृश्यता), अनुच्छेद 19 (1) (जी) और अनुच्छेद 15 का उल्लंघन करने के तहत दोषी माना जाए. साथ ही याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इस मामले में पक्षकार बनाए जाने और पहले से लंबित याचिकाओं के साथ अपना भी पक्ष सुने जाने की मांग की है.

इससे पहले महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने पूछा था कि क्या सरकार ने इस बारे में कोई औपचारिक आदेश पास किया है? सिंघवी ने कहा था सरकार अप्रत्यक्ष रूप से इसे लागू रही है. पुलिस कमिश्नर ऐसे निर्देश जारी कर रहे हैं. सिंघवी ने कहा था कि कावड़ यात्रा तो सदियों से चला आ रही है. पहले इस तरह की बात नहीं थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप हमें स्थिति को इस तरह से नहीं बताना चाहिए कि यह जमीनी हकीकत से ज्यादा बढ़ जाए.

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: आरोपी विभव ने खटखटाया SC का दरवाजा, हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन आयाम हैं सुरक्षा, मानक और धर्मनिरपेक्षता, और तीनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. सिंघवी ने कहा था पहले मेरठ पुलिस फिर मुज्जफरनगर पुलिस ने नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि क्या कांवड़िए भी यह उम्मीद करते हैं कि खाना किसी खास वर्ग के मालिक द्वारा पकाया जाए? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि क्या कांवड़िए सोचते है कि उन्हें फूड किसी चुनिंदा दुकानदार से मिले? सिंघवी ने कहा कि कांवड़िया पहली बार यात्रा तो नहीं कर रहे है,पहले से करते आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

1 minute ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

17 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago