मनोरंजन

Salman Khan with Sangeeta Bijlani: अर्पिता की ईद पार्टी में संगीता बिजलानी और भाईजान की मस्ती, एक्स गर्लफ्रेंड ने सलमान संग कर डाला ऐसा काम

Salman Khan with Sangeeta Bijlani: ईद के मौके पर बॉलीवुड में कई शानदार पार्टियों का आयोजन किया गया. सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी ईद पर 22 अप्रैल को एक शानदार पार्टी होस्ट की थी. बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस पार्टी की शोभा बढ़ाई. वहीं अब सामने आई पार्टी की तस्वीरों से यह बात पता चल रही है कि पार्टी में सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता ने बिजलानी जमकर मस्ती की थी.

दोनों का वीडियो हुआ वायरल

अर्पिता खान की इस पार्टी में न केवल बॉलीवुड बल्कि मीडिया से लेकर तमाम क्षेत्रों के दिग्गज पहुंचे थे. संगीता बिजलानी और सलमान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान काफी मस्ती करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि संगीता बिजलानी मजाकिया अंदाज में सलमान के चेहरे पर पंच कर रही हैं. इस दौरान सलमान खान का एक हाथ अपनी एक जेब में है और पंच के बाद भी वे हंसते नजर आ रहे हैं. पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहने सलमान काफी हैंडसम लग रहे हैं. वीडियों में ऐसा लग रहा है जैसे सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के बारे में ही बातें कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Urfi Javed ने ईद पर तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें, शेयर कीं बिकिनी वाली तस्वीरें, भड़के यूजर्स

90 का वो दशक जब थी दोनों की चर्चा 

सलमान खान के साथ संगीता बिजलानी के बीच 90 के दशक में अफेयर की खबरे आने लगीं थी. यहां तक की दोनों की शादी की खबरों की भी खूब चर्चा थी. कहा जाता है कि सलमान और संगीता का रिश्ता एक दो नहीं बल्कि लगभग 10 साल तक चला था. वहीं अपने दिए एक इंटरव्यू में उस समय सफलतम हीरोइनों में शुमार संगीता बिजलानी ने इस बात को स्वीकार किया था कि सलमान खान और उनकी शादी के कार्ड भी बंट गए थे. सलमान खान ने भी करण जौहर के एक शो में इस बात का जिक्र किया था कि उनकी शादी होते-होते रह गई थी. दोनों ने अपने रिश्ते को सलीके से खत्म किया था. वहीं उन्होंने बताया कि दोनों आज भी एक अच्छे दोस्त हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

22 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

23 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

33 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago