Poto- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/Twitter
KKR vs CSK, IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके के खिलाफ नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. CSK, IPL 2023 अंक तालिका में शीर्ष चार में है और उसका लक्ष्य जीत का सिलसिला जारी रखना होगा. वहीं, दो शानदार जीत के बाद केकेआर संघर्ष करती नजर आ रही है. 6 मैचों में सिर्फ इस टीम को 2 जीत मिली हैं.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवोन कॉन्वे ,अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे की पारी के दम पर केकेआर के सामने 236 रन का टारेगट सेट किया. आपको बता दें ये इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
रहाणे, दुबे और कॉन्वे की शानदार पारी
टीम ने अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की फिफ्टी के सहारे 4 विकेट पर 235 रन बनाए. चेन्नई के लिए इन दिनों सबसे बड़ा वरदान रहाणे का शानदार फॉर्म है. अजिंक्य रहाणे ने महज 29 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली.
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: कोहली की कप्तानी, मैक्सवेल- डु प्लेसिस की पारी, आखिरी ओवर में हारा राजस्थान
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
KKR: नीतीश राणा (C), जेसन रॉय, नारायण जगदीशन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड वीजा, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C), ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मथीसा पथिराना, तुषार देशपांडे, मनीश तीक्षणा.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…