मनोरंजन

सलमान खान के टीम के सदस्य ने ‘सड़ू’ और ‘गुस्से’ वाला इमेज किया क्रिएट, एक्ट्रेस ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर बताई सच्चाई

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 के शो को जल्द ही होस्ट करने वाले है. यह ओटीटी पर सलमान का पहला शो है लेकिन, बिग बॉस के तो वह महारथी रह चुके हैं. फैंस सलमान खान को ओटीटी पर होस्ट करता देखने के लिए काफी एक्याइटेड है क्योंकि, ओटीटी का कंटेंट थोड़ा बोल्ड होता है. तो क्या ओटीटी पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स की हरकतों को देख गुस्से पर काबू रख पाएंगे. सलमान को उनके गुस्से के लिए जाना जाता है और कहा जाता है कि वह अक्सर गुस्से वाले मूड में रहते हैं. इस बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और उनकी टीम ने उनकी यह इमेज बनाई है.

सलमान खान ने बताई सच्चाई

सलमान खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर इस बारे में सच्चाई बताई थी. उन्होंने बताया था कि उनके टीम के सदस्य ने उनका ‘सड़ू’ और ‘गुस्से’ वाला इमेज क्रिएट कर दिया है. जबकि असल जिंदगी में वह ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं. सलमान को इंडस्ट्री में मददगार इंसान के तौर पर जाना जाता है. वह अक्सर लोगों की मदद करते नजर आते हैं. साथ ही वह चैरिटी भी बहुत करते हैं. हालांकि वह कभी भी इन बातों का दिखावा नहीं करते और अपने काम से काम रखते हैं.

 

सलमान का प्रोफेशनल फ्रेंट

शुक्रवार को ही सलमान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स बताई है. जिसमें सलमान ने ट्वीट कर बताया कि यह फिल्म 23 जून से स्ट्रीम होगी. उनके प्रोफेशनल फ्रेंट की बात करें तो वह फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ भी है.

ये भी पढ़े:Adipurush में ‘रावण’ बने सैफ के लुक का उड़ा खूब मजाक, ‘…जलेगी तेरे बाप की’ डायलॉग को यूजर्स ने बताया छपरी टाइप

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन आया था. जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल रहीं. उस सीजन में शमिता शेट्टी भी थीं. इस शो में शमिता और राकेश बापट का प्यार परवान चढ़ा. हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago