Bharat Express DD Free Dish

Oscar Award 2025: एड्रियन ब्रॉडी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में नमस्ते कर लूटी महफिल, इस फिल्म ने जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड

ऑस्कर 2025 का शानदार आगाज हुआ. इवेंट में सितारों का जलवा देखने को मिला. फिल्म अनोरा ने 5 अवॉर्ड जीते. बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार माइकी मैडिसन ने जीता.

adrien brody

एड्रियन ब्रॉडी

Oscar Award 2025:अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भारतीय समयानुसार आज यानी 3 मार्च 2025 की सुबह 5:30 बजे 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. इस बार अकेडमी अवॉर्ड्स को कॉनन ओ’ब्राइयन ने होस्ट किया. पहली बार उन्होंने ऑस्कर होस्टिंग की कमान संभाली. इवेंट में हॉलीवुड सितारों का जलवा भी देखने को मिला. इसके अलावा फिल्म ‘अनोरा’ की धूम रही इसने 5 अवॉर्ड जीते. बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी और बेस्ट एक्सट्रेस का अवॉर्ड माइकी मैडिसन ने जीता. ऐसे में आप यहां विनर्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘अनोरा’ को मिला

ऑस्कर अवॉर्ड में अनोरा ने 5 अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसकी हीरोइन माइकी मैडिसन बेस्ट एक्ट्रेस बनीं. फिल्म ने बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता. इस सक्सेस से फिल्म के डायरेक्टर सीन बेकर की खुशी का ठिकाना नहीं है.

बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी

एड्रियन ब्रॉडी ने 2025 के अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता जिसमें कई प्रतिभाशाली नामांकित लोगों को हराया जिनमें ए कम्प्लीट अननोन के लिए टिमोथी चालमेट, द अप्रेंटिस के लिए सेबेस्टियन स्टेन, सिंग सिंग के लिए कोलमैन डोमिंगो और कॉन्क्लेव के लिए राल्फ फिएनेस शामिल हैं.

सीन बेकर ने रचा इतिहास

ऑस्कर्स 2025 में फिल्म अनोरा ने सबको टफ कॉम्पिटिशन दिया. इसके डायरेक्टर सीन बेकर ने रिकॉर्ड तोड़ा है. वो पहले ऐसे डायरेक्टर बने हैं जिन्होंने एक ही फिल्म के लिए उसी साल में 4 ऑस्कर जीते हैं. उन्होंने बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर, ऑरिजनल स्क्रीनप्ले. एडिटिंग का अवॉर्ड जीता.

ऑस्कर से चूकी अनुजा

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने अवॉर्ड जीत लिया है. इसी कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ भी नॉमिनेट हुई थी.

बेस्ट एक्ट्रेस बनीं मिकी मैडिसन

मिकी मैडिसन ने एनोरा में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता. साथ ही कई प्रतियोगियों को हराया जिनमें विक्ड के लिए सिंथिया एरिवो, एमिलिया पेरेज के लिए कार्ला सोफिया गैसकॉन , द सब्सटांस के लिए डेमी मूर और आई एम स्टिल हियर के लिए फर्नांडा टोरेस शामिल थीं.

कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में नमस्ते कर लूटी महफिल

97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में एक अप्रत्याशित पल देखने को मिला जब पहील बार मेजबान बने कॉनन ओ’ब्रायन ने भारतीय दर्शकों को हिंदी में संबोधित करके हैरान कर दिया. उन्होंने भारत के लोगों का अभिवादन करने के लिए थोड़ा विराम लिया और कहा नमस्कार| नाश्ते के साथ ऑस्कर कर रहे हैं आप लोग. जिसका मतलब है भारत के लोगों को नमस्कार वहां सुबह हो गई है इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप ऑस्कर के साथ नाश्ता कर रहे होंगे.

देखें ऑस्कर 2025 विनर्स की लिस्ट

  1. बेस्ट पिक्चर- अनोरा
  2. बेस्ट एक्टर लीड रोल- एड्रियन ब्रॉडी (फिल्म: द ब्रुटलिस्ट)
  3. बेस्ट एक्ट्रेस- मिकाएला मैडिसन (फिल्म: अनोरा)
  4. बेस्ट डायरेक्टर- सियान बेकर (फिल्म: अनोरा)
  5. बेस्ट एक्शन लाइव शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
  6. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर
  7. बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- द ब्रुटलिस्ट
  8. ओरिजिनल स्कोर- द ब्रुटलिस्ट
  9. डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
  10. डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा
  11. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जोई सल्डाना (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
  12. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- एल माल (फिल्म: एमिलिया पेरेज)
  13. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- किरन कल्किन (फिल्म: द रियल पेन)
  14. बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- फ्लो
  15. बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस
  16. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल (फिल्म: विकेट)
  17. बेस्ट स्क्रीनप्ले- अनोरा
  18. बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन (फिल्म: कॉन्क्लेव)
  19. फिल्म एडिटिंग- अनोरा
  20. बेस्ट साउंड- ड्यून: पार्ट 2
  21. बेस्ट वीएफएक्स- ड्यून: पार्ट 2

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read