मनोरंजन

संजय दत्त ने बताया, कब तांडव मचाएगी ‘द भूतनी’

The Bhootnii Release Date: बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वो हर बार ऐसा जबरदस्त एक्शन करते हैं कि फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं. अब संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. अभिनेता ने बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पर अपकमिंग एक्शन-हॉरर कॉमेडी के टाइटल के साथ ही रिलीज की तारीख भी बताई है.

संजय दत्त ने बताया कब तांडव मचाएगी ‘द भूतनी’

इंस्टाग्राम पर एक्टर का पोस्ट शेयर करते हुए सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘द भूतनी’ रखा गया है. यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेता संजय दत्त ने लिखा, “इस गुड फ्राइडे, डर को एक नई डेट मिल गई है. पहले से कहीं ज्यादा हॉरर, एक्शन और कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए! ‘द भूतनी’ मचाएगी तांडव.”

निर्माताओं ने फिल्म का टीजर किया शेयर

बता दें, पहले अपकमिंग फिल्म का नाम ‘द वर्जिन ट्री’ था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर ‘द भूतनी’ रख दिया गया है. निर्माताओं ने फिल्म का एक छोटा टीजर भी शेयर किया, जो हमें रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाती है, जहां प्यार, अंधकार में बदल जाता है. सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं ‘भगवान शिव’, आज भी लोगों के जहन में बसा है उनका वही रूप

सोशल मीडिया पर फिल्म का डरावना पोस्टर किया था शेयर

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स के तहत दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने फिल्म का निर्माण किया है. निर्माताओं ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक डरावना पोस्टर शेयर किया था, जिसमें घोषणा की थी कि प्रोजेक्ट का टाइटल और रिलीज की तारीख 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सामने आएगी. पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “महादेव की भक्ति में शक्ति है! बहुत हुआ इंतजार! बाबा तारीख तय कर रहे हैं!”

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त के पास बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, संजय दत्त के पास ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी है, जिसमें वह अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ मुख्य भूमिका में हैं. विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में तैयार इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने जियो स्टूडियो के सहयोग से देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

38 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago