मनोरंजन

सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ इस दिन होगी रिलीज, जानें OTT पर कब और कहां देख पाएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मोस्ट अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. इससे पहले जनवरी में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था. इसमें एक्ट्रेसं उषा का किरदार निभा रही हैं, जो रेडियो के जरिए देश को ब्रिटिश राज के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह कर रही हैं.

सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर भी जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक नजर आ रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में सारा के डायलॉग्स भी सुनाई दे रहे हैं. वह कहती हैं, ‘नमस्ते देशवासियों, तैयार हो जाइए अग्रेजों से आजादी की आखिरी लड़ाई के लिए. मैं हूं ऊषा और ये है देश का रेडियो.’

इस दिन रिलीज होगी ‘ऐ वतन मेरे वतन’

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘देश की कहानी उषा की जुबानी. वर्ल्ड रेडियो डे पर. ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.’ सारा अली खान की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को कन्नन अय्यर और दरब फारूकी ने लिखा है. वहीं, इसका निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. ‘ऐ वतन मेरे वतन’ हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम होगी.

इमरान हाशमी भी फिल्म में आएंगे नजर

सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका कैमियो होगा. देशभक्ति फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव और आनंद तिवारी जैसे सितारे नजर आएंगे. वहीं, सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ नेटफ्लिक्स पर 15 मार्च को स्ट्रीम होगी.

‘ऐ वतन मेरे वतन’ के बारे में

‘ऐ वतन मेरे वतन’ एक काल्पनिक कहानी है जिसमें एक हिम्मती लड़की द्वारा गुपचुप तरीके से चलाए जा रहे एक रेडियो स्टेशन की बड़ी रोचक दास्तान दिखाई गई है, जिसने भारत की आजादी की लड़ाई की दिशा ही बदल दी. स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के अद्भुत कारनामों से भरे सफर से प्रेरित यह फिल्म, आजादी के मशहूर और गुमनाम नायकों के सम्मान में बनाई गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

3 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

11 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

11 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

12 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

25 minutes ago