Shahrukh Aryan khan:बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर वैसे तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन आज उनके चर्चा में आने की वजह उनके द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो ‘कॉफी विद करण’ है. सेलेब्रटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ लोगों का मनोरंजन करने कि लिए लौट कर रहा है, जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहेगा. जहां इसमें हमेशा की तरह बहुत से सितारे शिरकत करने वाले हैं, वहीं इसमें एक ऐसी बाप-बेटे की जोड़ी भी होगी जिसे फैंस ने इससे पहले कभी भी साथ में नहीं देखा. यह और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान और आर्यन खान हैं. ये पहली बार होगा जब किंग खान अपने बेटे आर्यन के साथ अपने फैंस के सामने नजर आएंगे.
दरअसल, फिल्म के निर्माता करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला सेलेब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इस साल अगस्त या सितंबर में शुरु होने की उम्मीद जताई गई है. इस शो में देश भर के कई हस्तियां शामिल होंगी. करण जौहर अपने हॉट और मसालेदार चैट शो के एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ ‘कॉफी विद करण 8’ शो की शोभा को भी बढ़ाएंगे. कॉफी विद करण सीजन 7 में शाहरुख खान शामिल नहीं हुए थे जिसको लेकर प्रशंसकों ने उनकी गैर मौजूदगी को काफी मिस किया था.
शाहरुख खान ‘कॉफी विद करण’ के पिछले सीजन में शिरकत करने नहीं पहुंचे थे. दरअसल, उन दिनों अभिनेता अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में काफी व्यस्त थे. लेकिन जो लोग अभिनेता को शो पर देखने के तरस गए थे उनके लिए यह खबर किसी खुशी से कम नहीं हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख और आर्यन ‘कॉफी विद करण’ में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे. इतना ही नहीं इन दोनों के साथ में गौरी खान भी शिरकत कर सकती हैं. ऐसे में उनके फैंस के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…