देश

Lalitpur: पोस्टर में फोटो न होने पर भड़के भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को जूते से मारने की दी धमकी

देवेंद्र यादव

Lalitpur: पोस्टर में फोटो ना होने पर भड़के भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कार्यकर्ताओं को जूते से मारने की धमकी दी है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ ही मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी को खरी-खोटी सुना रहे हैं. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर के धौर्रा का है.

सांसद अनुराग शर्मा के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन के भड़कने के बाद कार्यकर्ता नाराज हैं. वहीं कार्यक्रम के दौरान पोस्टर में उनकी फोटो नदारद होने के चलते नाराज होकर वह गालियां देते हुये कार्यक्रम स्थल से निकल गये. जानकारी सामने आ रही है कि केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जिले के तमाम पत्रकारों को लेकर क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा अमरपुर गल्ला मण्डी के सामने निर्माणाधीन आवासीय मेडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें- Agra: सुहागरात पर पत्नी की ये बात जानकर सन्न रह गया पति, शादी के 7 साल बाद मिला तलाक

मेरी फोटो कहीं नहीं लगती

इसी दौरान धौर्रा पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन वहां लगे सरकारी पोस्टर को देखकर भड़क गए और बोले, “मेरी फोटो कहीं नहीं लगती, अब हम जूता चलाएंगे. अब हम जाएंगे नहीं. मुझे किसी का डर नहीं. जहां देखो बदनामी और बेइज्जती कर रहे हैं. केवल वोट मांगने के लिए और चंदा देने के लिए हैं हम.” इस मौके पर मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ ही अधिकारियों को भी काफी-कुछ कह डाला और गालियां भी दीं.

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के कार्यक्रम में हुआ हंगामा

कार्यक्रम शुरू होने के थोड़ी देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए. कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही उन्होंने बाहर लगा बैनर और होर्डिंग देखा. वहां लगे बैनर पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ और एमएलसी रमा निरंजन की फोटो लगी थी. बैनर पर अपनी फोटो न देख जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन का पारा चढ़ गया उन्होंने भाजपा नेताओं के सामने फोटो ना लगाने पर आपत्ति जताई.

मंत्री ने कहा,अरे छोड़ो तो उन को भी लपेट लिया अध्यक्ष ने

इस घटना के दौरान जब जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन बरस रहे थे तभी पीछे से मंत्री मनोहर लाल पंथ कहते हैं,”अरे चलो छोड़ो.” इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनको भी लपेट लिया. जिला पंचायत अध्यक्ष वीडियो में राज्य मंत्री से कहते दिख रहे हैं “अरे यार ऐसा नहीं, तुम खुद उठकर भाग जाते हो, मंत्री जी विधायक जी खुद भाग जाते हैं. जिनकी फोटो नहीं लगती. हमें प्रवचन दे रहे हो. यह थोड़ी होता है कि बेइज्जत किया जाए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

2 hours ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

2 hours ago

स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: मोदी सरकार ने लॉन्च किया NFI 7th Edition और ADR-PvPI 2.0 ऐप

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…

2 hours ago

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…

3 hours ago