Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की करोड़ो की जमीन खरीद पर विवाद, फिल्म डेब्यू से पहले बढ़ी मुश्किलें

Suhana Khan Land Purchase Case: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अलीबाग जमीन विवाद में फंस गई हैं. आरोप है कि उन्होंने किसानों को अलॉट कृषि भूमि बिना कलेक्टर की मंजूरी खरीदी. अब इस सौदे की जांच शुरू हो गई है और कार्रवाई की संभावना है.

Shahrukh Khan

शाहरुख खान, सुहाना खान (फोटो)

Suhana Khan Land Purchase Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जमीन को लेकर विवादों में आ गई हैं. मामला महाराष्ट्र के अलीबाग के थल गांव का है. यहां सरकार ने खेती के लिए किसानों को जमीन अलोट की थी. आरोप है कि सुहाना ने वही जमीन खरीद ली. नियमों के मुताबिक ऐसी जमीन खरीदने के लिए कलेक्टर की अनुमति जरूरी होती है.

लेकिन कहा जा रहा है कि सुहाना ने न तो मंजूरी ली और न ही जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की है. अब यह मामला विवादों में घिर गया है और जांच के बाद जमीन का सौदा रद्द होने या जुर्माना लगने की संभावना जताई गई है.

करीब 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

जानकारी के अनुसार, सुहाना ने यह जमीन मुंबई के कफ परेड में रहने वाले खोटे परिवार से करीब 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इस डील पर उन्होंने 77.46 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी भी अदा की. यह सौदा 30 मई 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के जरिए पूरा हुआ. अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के रेजिडेंट डिप्टी कमिश्नर ने अलीबाग तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम, 1961 के अनुसार केवल किसान या वह व्यक्ति जिसके परिवार के पास पहले से खेती की जमीन है, वही ऐसी संपत्ति खरीद सकता है. गैर-किसान सीधे कृषि भूमि नहीं खरीद सकते. अगर सरकार ने किसी किसान को केवल खेती के लिए जमीन दी है, तो उसे बेचने के लिए कलेक्टर की मंजूरी लेना अनिवार्य है. इस प्रक्रिया में खरीदार और विक्रेता दोनों को तहसीलदार और कलेक्टर से NOC लेना होता है.

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर से मिली संगीत की पहली बड़ी सौगात, जिसने बदल दी थी प्यारेलाल की किस्मत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital