film santosh in oscar nomination
Oscars 2025: 97वें अकादमी अवॉर्ड्स 2025 के लिए इस वक्त दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों का अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन हो रहा है. इसी कड़ी में भारत की ओर से किरण राव के निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शन्स के तहत बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 के लिए चुना गया है. यह फिल्म 29 विभिन्न भाषाओं में बनी फिल्मों की लिस्ट में से चुनी गई.
इसी बीच ऑस्कर की दौड़ में एक और भारत की तरफ से एक और फिल्म को चुना गया है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने अब संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर कैटेगरी में नॉमिनेट किया है.
ऑस्कर 2025 में पहुंचने वाली इस हिंदी फिल्म का नाम ‘संतोष’ है जिसे संध्या सूरी ने डायरेक्ट किया है. लेकिन इस फिल्म को भारत की ओर से नहीं बल्कि युनाइटेड किंगडम की ओर से एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है. ये एक फीचर-ड्रामा फिल्म है जिसे यूके ने ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए भेजा है.
फिल्म संतोष में शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को हाल ही में 77वें Cannes Film Festival में अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में नॉमिनेशन मिला था जहां इसका प्रीमियर भी रखा गया था. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को यूके की ओर से ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) ने चुना था जिसे अमेरिकन एकेडमी की तरफ से ऑस्कर के लिए नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें: Oscars 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी निर्माता किरण राव की फिल्म Laapataa Ladies
97वें अकादमी अवॉर्ड की घोषणा 2 मार्च, 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगी. ये कार्यक्रम शाम 7 लाइव प्रसारित होगा.
‘संतोष’ एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म है जिसे संध्या सूरी ने बनाया है. यह एक संतोष नाम की लड़की की कहानी है जिसके पुलिसमैन पति की एक घटना में मौत हो जाती है. संतोष को पति की पुलिस की नौकरी मिल जाती है जिसकी पोस्टिंग उत्तरी भारत के ग्रामीण इलाके में है. इस दौरान वह एक लड़की के शव मिलने के बाद उसकी जांच में उलझ जाती है.”
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…