मनोरंजन

बॉलीवुड की वो हीरोइन जिसे मां बनकर मिली पहचान, 14 साल की उम्र में हो गई थी शादी

Nirupa Roy Birth Anniversary: 90 के दशक में फिल्मी कलाकार अपने करियर में ढेरों फिल्में करते हैं अलग-अलग तरह के कई किरदार निभाते हैं लेकिन कोई न कोई एक ऐसा किरदार जरूर करता है जिसके लिए उस कलाकार को ताउम्र याद किया जाता है. इन्ही में से एक बॉलीवुड फिल्मों की सबसे फेमस मां और खासकर अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन मां निरूपा रॉय को कौन नहीं जानता.

उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. वहीं ज्यादातर में वो मां के रोल में नजर आई थीं. आज वह भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी सदाबहार फिल्मों को लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं. तो चलिए आज निरूपा रॉय के बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से.

फिल्में देखने की नहीं थी इजाजत

निरुपा रॉय का जन्म गुजरात के वलसाड में हुआ था. उन्हें फिल्मों में काम करने के तो क्या फिल्म देखने के भी खिलाफ थे. उनके घर में फिल्म देखने की इजाजत नहीं होती थी. उनके पिता का ऐसा मानना था कि फिल्में देखने से बुरा असर पड़ता है. हालांकि जब निरुपा रॉय की शादी हुई तो फिर उसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री कर ली जिससे उनका पिता काफी नाराज हो गए थे.

14 साल की उम्र में हो गई थी शादी

निरूपा रॉय ने अपने पिता के कहने पर 14 साल की उम्र में ही कर ली थी. वहीं शादी के बाद निरूपा अपने पति कमल रॉय का सपना पूरा करने के लिए उनके साथ मुंबई आ गईं. कमल रॉय एक्टर बनना चाहते थे. वह रोज फिल्मों में ऑडिशन देने के लिए जाया करते थे. वहीं एक दिन वह निरूपा को भी अपने साथ ले गए और वह सेलेक्ट हो गईं. इसके बाद फिर निरूपा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस तरह वो फिल्मी दुनिया में आ गई.

यह भी पढ़ें: एक्टर Allu Arjun को बड़ी राहत, हैदराबाद के संध्या थियेटर भगदड़ मामले में मिली जमानत

आखिरी सांस तक पिता ने नहीं देखा था मुंह

निरूपा रॉय ने खुलासा किया कि वह फिल्म में काम करने के लिए तो तैयार हो गईं, लेकिन इसका अंजाम उनके लिए अच्छा नहीं रहा. फिल्मों में करियर बनाने की वजह से उनके माता-पिता ने जो कष्ट झेले, उसका असर निरूपा रॉय पर भी पड़ा. उनके पिता ने गुस्से में आकर 20 साल तक उनका चेहरा नहीं देखा. फिल्म ‘दीवार’ की इस मशहूर अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया था, ” उन्होंने कहा कि मैं कभी भी उनके घर नहीं आऊंगी. वे मुझे फिर कभी नहीं देखना चाहते. वे वाकई बहुत जिद्दी थे और अपनी बात पर अड़े रहे. हम 20 सालों तक नहीं मिले, जब तक कि उनकी मृत्यु नहीं हो गई.”

पहली बार बनी थी देवानंद की मां

946 में रिलीज़ हुई फिल्म अमर राज से निरूपा रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम किया. 1953 में आई फिल्म मुनीमजी में उन्होंने पहली बार मां का किरदार निभाया. इस फिल्म में उन्होंने खुद से बड़े देवानंद की मां का रोल प्ले किया था. इसके बाद उन्हें लगातार मां के किरदार ऑफर होने लगे.

1975 में यश चोपड़ा की फिल्म दीवार उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. इस फिल्म के बाद उन्होंने खून पसीना, इंकलाब, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, गिरफ्तार, मुकद्दर का सिकंदर, मर्द, गंगा-यमुना-सरस्वती, तीसरी आंख, बेताब, और लाल बादशाह जैसी कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago