शिव ठाकरे और सलमान खान
Salman khan Firing case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार को 2 मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने गोलीबारी की थी. मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि इन तीनों ने गोलीबारी करने वालों की मदद की थी. हालांकि अब ये पूरा केस क्राइम ब्रांच के हाथों सौंप दिया गया है. इस पूरे मामले को लेकर बिग बॉस 16 के विजेता शिव ठाकरे का रिएक्शन सामने आया है.
हाल ही में मुंबई में हो रहे एक इवेंट में शामिल होने रेड कार्पेट पर शिव ठाकरे पहुंचे थे. इस दौरान शिव ठाकरे ने सलमान खान के घर हुई गोलीबारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके साथ बहुत सारी दुआएं हैं. उनके कई फैन्स और चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं. और इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें कुछ नहीं होगा. उम्मीद है वो सुरक्षित हैं.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे मीडिया के जरिए इस पूरे हमले के बारे में जानकारी मिल रही है. भगवान उनके साथ है और फिलहाल उनकी सुरक्षा के लिए काफी दिग्गज सपोर्ट में उतरे हैं. उन्हें कुछ नहीं होगा. इसी बीच इवेंट में शिव ठाकरे से सवाल पूछा गया है कि क्या इस हमले के बाद आपकी सलमान खान से बात हुई थी? जिसके बाद शिव ठाकरे ने कहा कि फिलहाल मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें:उर्फी जावेद ने पहनी 100 किलो की ये अनोखी ड्रेस, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
इस इवेंट में शिव ठाकरे ही नहीं बल्कि बिग बॉस 17 फेम रिंकू धवन ने भी सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बात की है. उन्होंने कहा ये बहुत डरावनी बात है साथ ही बेहद दुखद भी. मैं उम्मीद करती हूं कि सलमान सर और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है और जो भी ये कर रहा है उन्हें पीछे हटना चाहिए. जियो और जीने दो. वहीं शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वो इस घटना से पूरी तरह अनजान है. लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ तो ये बहुत ही शर्मनाक है इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.
-भारत एक्स्प्रेस
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…