दुनिया

पीएम ऋषि सुनक ने Israel के समर्थन का किया खुला ऐलान, Britain ने लड़ाकू विमानों को मदद के लिए किया तैनात

Iran-Israel War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना कृत्य करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने शनिवार रात (13 अप्रैल) और रविवार को ईरान द्वारा दर्जनों ड्रोन और क्रूज मिसाइल दागे जाने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सहयोग करने का भी ऐलान किया है.

मदद के लिए लड़ाकू विमान तैनात

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान के ड्रोन हमले को रोकने में मदद करने के लिए रॉयल एयर फोर्स के कई अतिरिक्त लड़ाकू विमानों को क्षेत्र में भेजा गया है. वायु सेना के विमान और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों को क्षेत्र में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के खिलाफ ब्रिटेन के ऑपरेशन शेडर के तहत तैनात किया जा रहा है.

पीएम सुनक ने हमले की निंदा की

पीएम सुनक ने प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट से जारी एक बयान में कहा, “इजरायल के खिलाफ किये गए ईरान के गैर जिम्मेदाराना हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. अपने सहयोगियों के साथ, हम स्थिति को स्थिर करने और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं. कोई भी इससे अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता.”

हमले का जवाब दिया गया- ईरान

वहीं ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन्स हमलों को लेकर इजरायली सेना ने कहा कि उसने अमेरिका सहित अन्य देशों की मदद से अधिकांश हमलों को रोक दिया. इजरायल पर किए गए हमले को लेकर ईरान ने कहा कि 1 अप्रैल को दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजरायली हवाई हमले में दो जनरल सहित रिवोल्यूशनरी गार्ड के सात कर्मियों के मारे जाने की घटना के जवाब में ये हमला किया गया है.

यह भी पढ़ें- Iran-Israel War: ‘हमले बंद करे ईरान नहीं तो…’, G-7 देश बोले- तनाव बढ़ा तो हम जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष के बीच ईरान की संवेदनहीन हरकतें क्षेत्रीय सुरक्षा को और कमजोर करती हैं. वहीं इजरायल पर ईरान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमला किये जाने के बाद भारत ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अत्यंत चिंतित है और हमले से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago