खेल

T20 World Cup के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं किंग कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में इसी साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. मंगलवार को जब खबरें आईं कि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स कोहली को वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप करने पर विचार कर रहे हैं तो फैंस को ये बात हजम नहीं हुई. सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट भले ही विराट को टीम से बाहर रखने की कोई वजह बताएं, लेकिन सच्चाई ये है कि यह खिलाड़ी इस मेगा इवेंट का खरा सोना है.

टी20 वर्ल्ड कप में कोहली के आंकड़े मजबूत

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के पिछले आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उनके जैसा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कभी भी फीका नहीं रह सकता. साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को टीम में रखने पर कई तरह की बातें हो रही थीं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पहले ही मैच में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेलकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए थे. इस टूर्नामेंट में कोहली ने कई बार यह साबित किया है कि वह इस फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं. उनके नाम 27 मैचों में 81.5 की औसत से 1141 रन दर्ज है. इस सूची में कोहली के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, उनके नाम 1016 रन दर्ज है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है. कोहली ने इस मेगा इवेंट में कुल 14 अर्धशतक लगाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 9 फिफ्टी जमाई है. इतना ही नहीं नॉकआउट मुकाबले में विराट कोहली के नाम ही सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. कोहली टी20 वर्ल्ड कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं, जो सबसे ज्यादा है. किंग कोहली ने ये खिताब साल 2014 और 2016 में जीता था.

ये भी पढ़ें- WPL 2024: मुंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी, एलिसा पेरी ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago