मनोरंजन

आज गुरु पर्व पर होगा रिलीज, सिद्धू मूसेवाला का नया गाना

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मौत के बाद जून में उनका एक गाना SYL रिलीज हुआ था. करीब 4 मिनट के इस गाने को जब यू-ट्यूब पर स्ट्रीम किया गया तो उस वक्त लाइव स्ट्रीमिंग पर 10 लाख के करीब व्यूवर्स थे. सिर्फ 3 दिनों में यूट्यूब पर गाने के व्यूज करोड़ों में आ गए थे. हालांकि, फिर इस गाने को कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया था, जिसका मूसेवाला के फैन्स काफी विरोध भी किया था. अब सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना आने वाला है. इस गाने का टाइटल ‘Vaar’ (वार) है.

सिद्धू मूसेवाला का ये नया ‘वार’ गाना आज  गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन रिलीज किया जाएगा.

मूसेवाला की मौत के बाद का पहला गाना ‘SYL’ था

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले  जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला की हत्या के बाद उनका एक गाना 23 जून को रिलीज किया गया था. यह गाना सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. गाने का नाम SYL था यानी सतलुज यमुना लिंक.

SYL गाने को सिद्धू मूसेवाला ने ही लिखा और कंपोज किया था. लेकिन 26 जून को ये गाना भारत में यूट्यूब से हटा दिया गया था. हालांकि, मूसेवाला के चैनल पर सिर्फ 3 दिन के अंदर ही इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था.

इस गाने में मुख्य रूप से जिस मुद्दे को उठाया गया, वो पंजाब और हरियाणा के बीच दशकों से एक बड़ा विवाद रहा है. सतलुज-यमुना लिंक कनाल का विवाद. गाने में इसके अलावा अविभाजित पंजाब, 1984 दंगे और किसान आंदोलन का भी जिक्र था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

47 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

56 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

58 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago