खेल

T20 वर्ल्ड कप: चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा, सेमीफाइनल खेलने पर बना सस्पेंस

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया के कैंप से बुरी खबर मिली है. मंगलवार सुबह  कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. एडिलेड में नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वो दर्द से कराहते नजर आए.

क्या खेल पाएंगे रोहित शर्मा?

बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रोहित को चोट लगना ठीक संकेत तो नहीं रहे. लेकिन गनीमत ये रही चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी. टीम के मेडिकल स्टाफ ने रोहित शर्मा की चोट का संज्ञान लिया और वो फिर से बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए.

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए रोहित नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे, जब उन्हें चोट लगी.उम्मीद है कि रोहित को लगी चोट ज्यादा गंभीर न हो, ताकि सेमीफाइनल में टीम इंडिया को किसी भी समस्या का शिकार न होना पड़े.

रोहित शर्मा की कप्तानी टीम की जान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बीते 5 मैचों में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो, उन्होंने 4,53,15,2,15 रन की पारी खेली है. बल्लेबाजी के मोर्चे पर रोहित शर्मा ज्यादा सफल नजर नहीं हो पाए हैं, लेकिन उनकी कप्तानी अब तक काफी अच्छी रही है और टीम के अन्य खिलाड़ियों का उन्हें अच्छा साथ मिला है. ऐसे में सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का फिट होना टीम के लिए बेहद जरुरी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago