मनोरंजन

तो सही सलामत हैं अमिताभ बच्चन, फर्जी खबरों ने फैंस को कर दिया था निराश

Amitabh Bachchan Hospitalization Fake News: बीग बी अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस हैं जो हमेशा एक्टर की सलामती की दुआ करते रहते हैं. वहीं बीते दिन खबर आई कि बिग की की तबियत खराब है और वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है. शाम तक खबर आई की अमिताभ बच्चन को अस्पताल से छूटी दे दी गई है. हालांकि, न तो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और न ही अमिताभ बच्चन के ऑफिस से 81 वर्षीय स्टार के अस्पताल  में भर्ती या छुट्टी होने की पुष्टि की गई. वहीं इन सबके बीच, अमिताभ को एक स्टेडियम में अपनी टीम को चियर करते हुए देखा गया.

अपनी टीम को चीयर करते दिखें अमिताभ बच्चन

अस्पताल जाने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद शाम को, आईएसपीएल के फाइनल मैच के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी टीम माझी मुंबई के लिए चीयर करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में बीग बी को पूरे जोश में अपनी टीम को चीयर करते हुए देखा जा सकता है. बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी साथ में नजर आए थे. अमिताभ बच्चन इस दौरान व्हाइट हुडी पहने नजर आए जिसे उन्होंने ब्लैक जॉगर्स और स्पोर्ट्स शूज के साथ पेयर किया था. इतना ही नहीं स्टेडियम में उन दोनों के साथ क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी दिखाई दिए.

सही सलामत हैं अमिताभ बच्चन

मैच के दौरान उनके बेटे अभिषेक की फोटो सामने आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, बच्चन स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं तभी भीड़ में से कोई उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा है. अभिनेता हाथों से इशारा करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है. इसके बाद उस शख्स ने उनसे पूछा, ‘‘आप कैसे हैं? सब ठीक है? इस पर बच्चन ने कहा ‘‘फर्जी खबरें’’ आई हैं.

ये भी पढ़ें:तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, हुई एंजियोप्लास्टी

दोपहर को फैली थी तबियत बीगड़ने की खबर

दोपहर में खबरें आनी शुरू हुईं जिनमें कहा गया कि अमिताभ बच्चन जांच के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गए थे. अन्य खबरों में कहा गया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ताकि उनके पैर में ‘ब्लॉकेज’ को दूर किया जा सके. कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि अवरुद्ध धमनी के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago