विशेष

इराक का केमिकल अटैक: जब तानाशाह सद्दाम हुसैन ने हलबजा शहर की हवा में घोल दी थी यह जहरीली गैस, मारे गए थे हजारों लोग

16 मार्च 1988 का दिन जब इराक ने कुर्दिस्तान क्षेत्र में आने वाले हलबजा (Halabja) शहर पर ईरान के साथ युद्ध के दौरान जहरीली मस्टर्ड गैस छोड़ दी, जिससे करीब 5,000 लोग दम घुटने से मौत के आगोश में समा गए. इतिहास की यह घटना कभी नहीं भूली जा सकेगी. हलबजा शहर पर इराक द्वारा किए गए रासायनिक हमले को अभी तक का सबसे संगीन और दर्दनाक हमला माना गया है.

हलबजा शहर इरान के कुर्दिस्तान क्षेत्र में आता है और यह हमला इराक में ईरान-इराक युद्ध के अंतिम दिनों में इराकी-कुर्द संघर्ष के दौरान किया गया था. कुर्दिस्तान क्षेत्र इराक गणराज्य के भीतर एक स्वायत्त प्रशासनिक इकाई है. कुर्दिस्तान क्षेत्र की सीमा पूर्व में ईरान, उत्तर में तुर्की और पश्चिम में सीरिया से लगती है.

ईरान की सीमा पर स्थित हलबजा शहर में अधिकतर कुर्द लोग रहते थे. दरअसल ईरान और इराक में जबरदस्त युद्ध चल रहा था और ईरान की सेना जब इराक की सीमा पर हलबजा पहुंची तो यहां के कुर्दों ने ईरानियों का भरपूर स्वागत किया.

इससे इराक के तानाशाह शासन सद्दाम हुसैन बहुत नाराज हुए. उन्होंने 16 मार्च, 1988 को हलबजा पर केमिकल हमला (Halabja Massacre) कर दिया. पलक झपकते ही जहरीली मस्टर्ड गैस से 5 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा गए. जबकि करीब 10 हजार लोग जिंदगी भर के लिए कैंसर समेत किसी न किसी तरह की बीमारी से ग्रसित हो गए. यह घटना इतिहास में नागरिक-आबादी वाले क्षेत्र के खिलाफ सबसे बड़ा रासायनिक हथियार हमला था.

इस हमले का इतना बड़ा असर पड़ा कि कुछ शोधकर्ताओं का यह मानना है कि इससे लोगों में आनुवंशिक विकृतियां पैदा हो गईं. सद्दाम हुसैन और उसके चचेरे भाई अली हसन की यह कारगुजारी लोगों को हमेशा याद रहेगी.

यह हमला कुर्दिस्तान में इराक के ‘अल-अनफाल’ अभियान का हिस्सा था. साथ ही ईरानी ‘ऑपरेशन जफर 7’ को पीछे हटाने के इराकी सेना के प्रयास का भी हिस्सा था. यह हमला ईरानी सेना द्वारा हलबजा शहर पर कब्जा करने के 48 घंटे बाद हुआ था. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक चिकित्सा जांच ने निष्कर्ष निकाला था कि हमले में अज्ञात नर्व एजेंट्स के साथ मस्टर्ड गैस का इस्तेमाल किया गया था.

अनिरूद्ध गौड़, वरिष्ठ पत्रकार

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

48 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago