लाइफस्टाइल

अगर डिनर में इस तरह बनाएंगे अंडा करी तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जानें रेसिपी

Egg Curry Recipe: अंडा में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. कई लोगों को अंडे बेहद पसंद भी होते हैं, इसलिए वह नाश्ते में ऑमलेट, तले हुए अंडे और उबले अंडे खाना काफी पसंद करते हैं. हालांकि, यदि आप अपने डिनर के भोजन में अंडे को शामिल करना चाहते हैं, तो अंडा करी सबसे अच्छा विकल्प है. हालांकि लोग ज्यादातर बाहर अंडा करी खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप रेस्टोरेंट स्टाइल में इस तरह घर पर भी अंडा करी बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे और खाने में भी जबरदस्त लगेगा. आइए हम आपको बताते हैं अंडा करी बनाने की रेसिपी.

अंडा करी बनाने की सामग्री (Egg Curry Recipe)

4 अंडे
3 बारीक कटे हुए प्याज 
2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 बारीक कटे हुए टमाटर 
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ते
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार तेल जरूरत के अनुसार…

अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe)

अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक छोटे बर्तन में 20 मिनट तक अंडे उबाल लें और आंच बंद कर दें. जब अंडा ठंडा हो जाए तो छिलके उतार कर चाकू से चीरा लगा लें या फिर टूथपिक के मदद से जगह-जगह छेद कर दें. ऐसा करने से अंडे के अंदर के हिस्से में मसाला जा सके. इसके बाद मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म होने दें, तेल गर्म होने के बाद उसमें उबला हुआ अंडा डाल कर हल्का सुनहरा होने तक तल लें. अंडा फ्राई होने के बाद प्लेट में निकाल लें और इसी तेल में जीरा डाल कर चटकने तक भून लें. इसके बाद इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भून लें. प्याज भूनने के बाद हरी मिर्च और टमाटर डाल कर अच्छे से मिला लें. 3-4 मिनट तक भून लें, फिर ढककर 5-6 मिनट तक रखें.

यह भी पढ़ें : क्या है TTS, जिससे कोविशिल्ड वैक्सीन लगवाने वालों को बढ़ा जान का खतरा, ये है इस बीमारी के लक्षण

कुछ समय के बाद जब प्याज और टमाटर अच्छे से पक जाए, तो इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर 2-3 तक चलाते हुए भून लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें और दो मिनट तक चलाते हुए भूनें. जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो पानी डालकर 1-2 उबाल आने दें. उबाल आने के बाद इसमें अंडा डाल दें और 5-7 मिनट तक ढककर पकाएं. कुछ समय के बाद आंच बंद कर दें और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. तैयार है अंडा करी इससे एक बाउल में निकाल कर रोटी या चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

39 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago