मनोरंजन

Sunny Deol ने OTT पर देखी ‘लापता लेडीज’, किया आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की तारीफ, कहा-बहुत समय बाद ऐसी…

Sunny Deol Review Lapata Ladies: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की बीते दिनों फिल्म लापता लेडीज हुई थी जिसकी काफी चर्चा रही. फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किरण राव के फिल्म की जमकर तारीफ की है. सिनेमाघरों से हटकर अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी Netflix पर आ गई है. जिसकी वजह से लोग एक बार फिर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब हाल ही में सनी देओल ने भी ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद किरण राव की जमकर तारीफ की है. साथ ही लोगों को भी ये फिल्म देखने की सलाह दी है.

सनी देओल ने की इस फिल्म की तारीफ

‘लापता लेडिज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी नेटफ्लिक्स पर 26 अप्रैल को रिलीज हुई है जहां इस फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. ओटीटी पर आने के बाद फिल्म को और भी ज्यादा प्यार मिल रहा है और अब बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर लापता लेडीज की जमकर तारीफ की है.

सनी देओल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अभी अभी लापता लेडीज देखी, बहुत समय बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली है. मेरी शुभकामनाएं किरण राव और उनकी पूरी टीम को यह फिल्म आपको हंसाएगी, रुलाएगी और आपके दिल को छू जाएगी, साथ ही सनी देओल ने लोगों को भी फिल्म देखने की सलाह देते हुए कहा है कि आप भी ये फिल्म जरूर देंखे.”

हंसल मेहता ने भी किया था पोस्ट

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ की गई. इससे पहले दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी इस फिल्म और डायरेक्टर की तारीफ की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “बहुत बड़े दिल वाली और मूविंग लापता लेडीज को देखा. कभी-कभी लोगों को सिंपलिसिटी की जरूरत होती है”. उन्होंने आगे लिखा, कि “ये फिल्म बिल्कुल वैसी ही है. मैं इससे बहुत ज्यादा एक्सेप्ट करके देख रहा था, लेकिन इससे भी ज्यादा उम्मीद के साथ खत्म हुई.”

ये भी पढ़ें:इस महिला से की थी तारक मेहता के सोढी ने एयरपोर्ट पर पिक अप-ड्रॉप की विनती, जानें क्या है कनेक्शन?

टॉप 10 वॉचिंग लिस्ट में शामिल हुई फिल्म

बता दें कि किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ओटीटी पर आते ही लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वॉचिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इतना ही नहीं ‘लापता लेडीज’ नेटफ्लिक्स पर नंबर नव ट्रेंड कर रही है. ये लिमिचटेड बजट फिल्म अब ओटीटी पर लोगों को फैन बना रही है.

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो भी आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘लाहौर 1947’ में काम कर रहे हैं. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी के साथ उनके बेट करण देओल भी दिखाई देंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

4 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

6 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

15 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

27 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

35 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

56 minutes ago