चुनाव

“अमित शाह मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें, अगर हार गया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा”, अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री को दिए ये 3 विकल्प

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. अभिषेक बनर्जी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अमित शाह चुनाव जीत जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे.

अमित शाह को अभिषेक बनर्जी की चुनौती

टीएम नेता अभिषेक बनर्जी मथुरापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे मेरे खिलाफ चुनाव जीत जाते हैं तो मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लूंगा.

अमित शाह को दिए तीन विकल्प

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि “यदि आप चाहते हैं कि अभिषेक बनर्जी सक्रिय राजनीति छोड़ दें, तो मैं चाहूंगा कि आप उन तीन विकल्पों में से किसी एक को पूरा करें जो मैं आज आपको दे रहा हूं. आप राज्य का 1,64,000 करोड़ रुपये का बकाया जारी करें और मैं 24 घंटे के भीतर सेवानिवृत्त हो जाऊंगा. दूसरा विकल्प यह है कि पीएम आवास योजना की धनराशि जारी करें.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन अभी शुरू नहीं हुआ है. तीसरा विकल्प यह है कि आप (अमित शाह) यहां से चुनाव लड़ें और मुझे हराएं. मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा.

शाह के बयान पर पलटवार

बता दें कि अमित शाह ने मेमारी एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी को सीएम बनाना चाहती हैं. जिसपर पलटवार करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हर कोई शाह के जैसा नहीं है.

यह भी पढ़ें- अगर तीसरी बार पीएम मोदी सत्ता में आए तो 2 साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे: अमित शाह

टीएमसी नेता ने दावा किया, “आप अपने बेटे को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाना चाहते हैं. सभी आपके जैसे नहीं हैं. आप कभी किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे. आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जेल गये थे. हमें आपसे नैतिकता सीखने की जरूरत नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago