मनोरंजन

तमिल सुपरस्टार से नेता बने थलापति विजय, एक्टर ने पार्टी का फ्लैग और एंथम किया लॉन्च

Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने फिल्मों के साथ ही राजनीति में भी झंडे गाडंने चले हैं. एक्टर ने गुरुवार को चेन्नई के पनियूर में पार्टी मुख्यालय में अपनी नव स्थापित राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के झंडे का अनावरण किया.

इस अवसर पर पार्टी के एंथम को भी लॉन्च किया गया. इस झंडे की अगर बात की जाए तो ये बाकी झंडों से काफी अलग है. झंडे में दो हाथी दांत और सितारों से घिरे एक वागाई फूल का चिह्न है. संगम काल के दौरान, तमिल राजा जीत के प्रतीक के रूप में वागाई फूलों से बनी मालाएं पहनते थे.

थलापति बोले— हमारा झंडा हमारे राज्य का प्रतीक बनेगा

अपने भाषण में विजय ने कहा, ”हमारा झंडा हमारे राज्य का प्रतीक बनेगा. झंडे के साथ हम अपना पार्टी गान भी पेश कर रहे हैं. हमारा झंडा पूरे देश में लहराएगा और तमिलनाडु अब से बेहतर होगा.” पार्टी के महासचिव और पुडुचेरी के पूर्व विधायक, बुस्सी आनंद ने उपस्थित जनों का स्वागत किया. विजय के राजनीति में आने से निश्चित रूप से तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे.

फैन क्लब ‘विजय मक्कल अय्यकम’ के दस लाख सदस्य

विजय अपने आप में एक स्टार हैं और उनके फैन क्लब ‘विजय मक्कल अय्यकम’ में दस लाख सदस्य हैं. फिल्म ‘नालैया थीरपु’ (1992) में मुख्य अभिनेता के रूप में उनके प्रवेश के तुरंत बाद फैन क्लब की स्थापना की गई थी. विजय मक्कल अय्यकम अब अखिल भारतीय थलपति विजय मक्कल अय्यकम (एआईटीवीएमआई) के रूप में रजिस्टर्ड है.

विजय उन तमिल स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी पैठ बनाई. इनमें अभिनेता एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) शामिल हैं, जिन्होंने एआईएडीएमके की स्थापना की और तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक बने, इनके अलावा डॉ जे जयललिता भी हैं. इन्होंने भी राजनीति में न सिर्फ धमाकेदारी एंट्री मारी बल्कि प्रदेश के ताकतवर मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में अपना नाम भी दर्ज कराया.

हालांकि, राजनीति में शामिल होने वाले सभी तमिल अभिनेता सफलता की कहानी नहीं लिखते हैं. उदाहरण के लिए, शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कमल हासन तमिलनाडु की राजनीति में उतने सफल नहीं रहे. तमिल फिल्म उद्योग के जीवित दिग्गज, रजनीकांत ने 2016 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अपने राजनीतिक एंट्री की घोषणा की थी, लेकिन बाद में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पीछे हट गए.

ये भी पढ़ें: KBC 16 की पहली करोड़पति बन सकती हैं ब्रेन ट्यूमर पीड़िता नरेशी मीणा, Amitabh Bachchan उठाएंगे इलाज का खर्च

विजय की पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में अपना दम खम दिखा चुकी है. 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में, AITVMI ने 169 सीटों पर चुनाव लड़ा और 115 सीटें जीती. विजय 2026 के विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सितंबर में बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर गोटा की रिलीज के बाद वह फिल्मों से संन्यास ले लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

26 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

50 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago