उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: बलात्कार के आरोपी दो सपा नेताओं की संपत्तियों पर चला बुलडोजर, ऐसे ढहाए गए ठिकाने

Uttar Pradesh News: यूपी के कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह के मामले में प्रशासन ने उसके रिश्तेदार पर चाबुक चलाया है. उसके भाई के साले के कोल्ड स्टोर की बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से ढहाया गया. इसी प्रकार, अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर भी आज बुलडोजर चला. वहां एक साथ 3 जेसीबी मशीनें भेजी गईं.

कन्नौज मामले में आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर नवाब सिंह ने अपने रिश्तेदार के नाम से यह कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया था. वहां आज बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री गिरा दी गई.

कन्नौज में ऐसे चला बुलडोजर

कब्जा हटाने का पहले नोटिस दिया गया था

तिर्वा के एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि ऊसर की जमीन पर कोल्ड स्टोर बनाया गया था। 450 वर्ग मीटर पर बांके बिहारी कोल्ड स्टोर की अवैध बाउंड्री वॉल बना ली गई थी. 10 तारीख को नोटिस दिया गया था। सरकारी जमीन पर यह अवैध कब्जा था। यह नवाब सिंह के छोटे भाई के साले हैं. नोटिस के बावजूद इन्होंने अपना कब्जा नहीं हटाया, तब यह कार्रवाई की गई.

प्रशासन तैयार कर रहा संपत्तियों का खाका

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके परिवारजनों की संपत्तियों का खाका प्रशासन तैयार कर रहा है। एसडीएम सदर और तिर्वा एसडीएम भी इस मामले में लेखपालों के माध्यम से जांच करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले में उनकी कई संपत्तियां हैं, जिन पर निगाहें दौड़ाई जा रही हैं.

नवाब सिंह को ऐसे गिरफ्तार किया गया था

इस तरह गिरफ्तार किया गया था नवाब सिंह

आरोप है कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे तिर्वा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज पहुंची थी। रात दो बजे किशोरी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि कालेज का संचालक नवाब सिंह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। इससे पुलिस ने दबिश देकर आपत्तिजनक हालत में नवाब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद बच्ची की बुआ फरार हो गई। अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं.

अयोध्या में मोईद खान से संबंधित संपत्तियों पर बुलडोजर चला

अयोध्या: मोईद खान की संपत्ति ध्वस्त की गई

अयोध्या में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर आज बुलडोजर चला. बताया जाता है कि मोईद खान समाजवादी पार्टी का नेता है. उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम आज सुबह 11 बजे के बाद बुलडोजर के साथ भदरसा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची. जहां कॉम्प्लेक्स को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चलने वाले बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों को खाली करवाया गया. इस दौरान अच्छा-खासा पुलिस-बल मौजूद रहा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

42 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago