मनोरंजन

क्या अलग हो गए Tejasswi Prakash और Karan Kundra? एक्ट्रेस ने दिया ये हिंट…

Tejasswi Prakash Karan Kundra Breakup: इन दिनों टीवी का मोस्ट रोमांटिक कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundra) के इश्क के चर्चे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. तेजस्वी अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोरती हैं. वहीं जहां अक्सर कपल अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर लाइमलाइट बटोरता है, ऐसे में अब ये कपल अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में छाया हुआ है. जी हां और इसका हिंट किसी और ने नहीं बल्कि खुद तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

क्या अलग हो गए तेजस्वी और करण? (Tejasswi Prakash Karan Kundra Breakup)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के प्यार के चर्चे गॉसिप के गलियारों में तेज हैं. दोनों की मुलाकत बिग बॉस 15 के घर में हुई थी, जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अकेले दिखाई दे रही हैं. साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन भी लिखा है जो इस बात का हिंट दे रहा है कि दोनों के बीच कुछ हुआ है. उन्होंने लिखा- ‘खुद से प्यार’.

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट

वहीं जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने भी इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘फाइनली हो गया ब्रेकअप’. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आप अपने आपको नहीं बदलना जैसी हो वैसी ही रहना’. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘सेल्फ लव जरूरी है, चलो कुछ तो अच्छा कर रही हो कारण कुंद्रा चीटर है उससे अच्छा खुद इ प्यार करो’. इसी तरह के कई कमेंट इस पोस्ट पर रहे हैं.

 

Uma Sharma

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

53 seconds ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

15 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

24 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

28 minutes ago