देश

‘हम केवल तीन जगह मांग रहे हैं…’ सीएम योगी बोले- अयोध्या के बाद अब कन्हैया कहां मानने वाले हैं?

CM Yogi Adityanath Appeals to Muslim: यूपी विधानसभा में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने एक-एक कर विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दिए. अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने मुस्लिम समाज से अपील की है. उन्होंने कहा कि हमनें तो केवल 3 जगह मांगी है. सीएम योगी ने कहा कि हमनें 1990 से लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी. हम अयोध्या को दुनिया का बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए जुटे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि अब अयोध्या में परिक्रमा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है. अयोध्या के साथ जो अन्याय हुआ है. जब हम न्याय की बात करते हैं तो 5 हजार साल पुरानी बात याद आती है. उस समय पांडवों के साथ भी अन्याय हुआ. श्रीकृष्ण कौरवों के पास पांच गांव लेने गए लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. यही अयोध्या, काशी और मथुरा के साथ हुआ. हम तो केवल तीन की ही बात कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की अखिलेश ने की तैयारी तेज, आज पहुंचेंगे वाराणसी

हमारे कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

सीएम योगी ने कहा कि हम वो तीन स्थल इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि वे अपने आप में विशिष्ट हैं. लेकिन जब वोट बैंक की बात होने लगी तो विवाद बन रहा है. हमनें तो केवल तीन जगह मांगी है. अन्य स्थानों के लिए कोई मुद्दा नहीं था. उन्होंने कहा कि अयोध्या के उत्सव के बाद नंदी बाबा भी कहां चुप रहने वाले हैं उन्होंने रात्रि में बैरिकेडिंग तुड़वा डाली. वहीं अब हमारे कृष्ण कन्हैया कहंा मानने वाले हैं.

नेता प्रतिपक्ष को वोट बैंक की चिंता है

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या आप सभी को प्रभु के दर्शन के लिए आमंत्रित कर रही है. प्रभु सबके हैं. पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की शुरुआत यही से की थी. मगर हमारे नेता प्रतिपक्ष को वोट की चिंता है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए हम लोकआस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बोरवेल में गिरी महिला की मौत, शव निकालने के लिए होगी खुदाई

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

9 hours ago