मनोरंजन

बड़े हादसे का शिकार हुए Thalapathy Vijay! कार भी हुई चकनाचूर, देखें वीडियो

Thalapathy Vijay: साउथ एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.जी हां एक्टर 14 साल बाद केरल पहुंचे हैं. सोमवार को वह अपनी फिल्म ‘GOAT’ (ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम) के लिए जैसे ही तिरुवनंतपुरम पहुंचे, एयरपोर्ट के बाहर फैंस के सैलाब ने उन्हें घेर लिया. हजारों फैंस की भीड़ एक्टर की एक झलक देखने के लिए इस कदर उतावली हुई कि सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले भी हैरान रह गए. इस दौरान हालत ज्यादा गंभीर हो गई. कुछ फैंस एक्टर की कार की बोनट पर चढ़ गए. ऐसे में थलापति विजय की कार को जैसे तैसे वहां से निकाला गया, लेकिन इस घटना में उनकी कार का शीशा टूट गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो (Thalapathy Vijay)

थलापति विजय को उनके फैंस बिलकुल भगवान की तरह पूजते हैं, लेकिन फैंस की ये दीवानगी कई बार उनके लिए मुसीबत बन जाती है. ऐसा ही एक नजारा केरल में देखने को मिला है, जहां थलापति विजय की कार ही फैंस वजह से चकनाचूर हो गई है. एक्टर की कार के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख हर कोई हैरान हो रहा है.

यह भी पढ़ें : भारत में इंग्लिश सिंगर एड शिरीन का दिखा जलवा, मशहूर पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फोटो शेयर कर कही यह बात

थलापति विजय की कार हुई चकनाचूर (Thalapathy Vijay)

दरअसल, विजय केरल में शूटिंग करने पहुंचे थे, जैसे ही ये बात फैंस को पता चली वो एक्टर की एक झलक देखने के लिए भरी संख्या में एयरपोर्ट पहुंच गए, जहां लोगों ने चक्का जाम कर एक्टर का धमाकेदार तरीके से वेलकम किया. वहीं भीड़ की वजह से एक्टर की कार को भारी नुकसान हुआ है. सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के दाहिना दरवाजा पूरी तरह से डैमेड हो चुका है. गेट का शीशा टूटकर गाड़ी के अंदर पड़ा हुआ है और कार पर कई डेंट पड़ गए हैं. बता दें इस हादसे में एक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वह एक दम ठीक हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago