तमिल एक्टर और नेता विजय.
Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संशोधन कानून-2025 को लेकर देशभर में जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुँच गया है. तमिल फिल्म अभिनेता और उभरते राजनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) ने इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 16 अप्रैल 2025 को करेगा.
वहीं, संसद के विगत सत्र में पारित वक्फ संशोधन विधेयक-2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल चुकी है. इसके साथ ही इसका नाम बदलकर अब “यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995” कर दिया गया है. इस अधिनियम के अंतर्गत वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उपयोग में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने की बात कही गई है.
इस कानून को लेकर जहां केंद्र सरकार इसे सुधारात्मक कदम बता रही है, वहीं विपक्षी दल और कई मुस्लिम संगठन इसे धार्मिक हस्तक्षेप के रूप में देख रहे हैं. लोकसभा में इस विधेयक के समर्थन में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे, जबकि राज्यसभा में 128 समर्थन और 95 विरोध वोट दर्ज हुए.
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट याचिका भी दाखिल की है, जिसमें यह आग्रह किया गया है कि कोई भी फैसला पारित करने से पहले सरकार को सुनने का अवसर दिया जाए. सरकार का कहना है कि इस मामले में किसी भी प्रकार का एकतरफा निर्णय उचित नहीं होगा.
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर देश में दो ध्रुवीय प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. एक तरफ इसे वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी बताया जा रहा है, तो दूसरी ओर इसका विरोध करने वाले इसे धार्मिक अधिकारों पर हमला मान रहे हैं. अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं.
यह भी पढ़िए: Waqf Act को लेकर फिर क्यों जला Bengal का मुर्शिदाबाद?
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…