खेल

IPL 2025: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी चुनी

IPL 2025 RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला रविवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

आरसीबी के कप्तान राजत पाटीदार ने बताया कि टीम इस मैच में किसी बदलाव के बिना मैदान में उतरी है और खिलाड़ी ग्रीन जर्सी में नजर आ रहे हैं, ताकि पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके. टॉस के समय उन्होंने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच काफी ठोस और अच्छी दिख रही है. हमें देखने को मिलेगा कि यह सतह कैसा व्यवहार करती है. ग्रीन जर्सी का उद्देश्य ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.”

राजस्थान ने किया एक बदलाव

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. उन्होंने कहा, “हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. आमतौर पर यहां बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. हमें परिस्थितियों की जानकारी है और अगर हम विपक्षी टीम का सम्मान करते हुए अपनी क्षमता के अनुसार खेले, तो परिणाम हमारे पक्ष में आ सकता है. उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें ड्रेसिंग रूम में आत्म-संदेह को जगह नहीं देनी चाहिए.”

राजस्थान की टीम में एक बदलाव किया गया है, जहां वानिंदु हसरंगा को फजलहक फारूकी की जगह शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: शुभम दुबे, युधवीर सिंह, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी, कुनाल राठौर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, राजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम, मनोज बंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह


ये भी पढ़ें- IPL 2025 DC vs MI: क्या दिल्ली कैपिटल्स जारी रख पाएगी जीत की लय या मुंबई इंडियंस की होगी वापसी?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

12 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

26 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

30 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

32 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

2 hours ago