स्काई फोर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज
Sky Force Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम किया है. अक्षय ने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में जगह बना रखी है. लेकिन उनका सिक्का पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पहा रहा है. एक्टर कोई भी फिल्म लेकर आ रहे हैं तो वो फ्लॉप हो जा रही है. जिसकी वजह से एक्टर को काफी क्रिटिसाइज किया जाता है और लोग सलाह देते हैं कि उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए.
लेकिन अक्षय कुमार ने हार न मानते हुए साल 2025 की शुरुआत देशभक्ति और आर्मी से जुड़े जज्बों के साथ वापसी किया है. अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया डेब्यू करने को तैयार है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर यह फिल्म सिनेमाघरों में किस दिन रिलीज होगी.
स्काई फोर्स का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुई एयर वॉर की सच्ची घटना पर आधारित है. यह देशभक्ति से भरपूर फिल्म होने वाली है. ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार कैसे पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं जब वह भारत का पहला हवाई हमला करने का फैसला करता है. वह पड़ोसी देश को सबक सिखाने में कामयाब होते हैं लेकिन हमले के दौरान वीर पहाड़िया गायब हो जाते हैं.
स्काई फोर्स के ट्रेलर में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और एयर वॉर सीन्स भी कमाल के लग रहे हैं. ट्रेलर से पता चल रहा है कि सारा अली खान इस फिल्म में वीर की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी. फिल्म में निमृत कौर और शरद केलकर भी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: क्या सच में Rupali Ganguly छोड़ रहीं Anupma? एक्ट्रेस ने खुद बताया सच
इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसमें दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले हैं. इस फिल्म से वीर पहाड़ियों का डेब्यू होने जा रहा है. फिल्म में वह स्क्वॉड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें युद्ध के मैदान में अपने बलिदान और अपनी टीम के साथियों की जान बचाने के लिए महा वीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
अक्षय कुमार और वीर पहाडिया फिल्म स्काई फोर्स का डायरेक्शन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान. अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर 24 जनवरी 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह साल 2025 में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की पहली फिल्म है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार अपने कंधों पर इस फिल्म की कामयाबी का भार कितना मजबूती से उठाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…