India’s Most Successful Actor: भारतीय सिनेमा का इतिहास कई दशकों पुराना है और इस दौरान न जाने कितने सुपरस्टार्स ने अपनी अभिनय कला से दर्शकों का दिल जीता. लेकिन एक अभिनेता ऐसा है, जिसने न केवल दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जिन्हें आज तक कोई दूसरा अभिनेता छू भी नहीं पाया. आइए आपको बताते हैं इस स्टार का नाम…
हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं उसका नाम प्रेम नजीर है. जी हां प्रेम नजीर मलयालम सिनेमा के अनमोल रत्न माने जाते हैं और उनकी अद्वितीय उपलब्धियां आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बेमिसाल हैं. 3 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले प्रेम नजीर ने 720 फिल्में कीं, जिनमें से 400 फिल्में हिट रही और 50 ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. यह रिकॉर्ड किसी और अभिनेता के लिए शायद ही किसी समय में पार करना संभव हो पाया हो. प्रेम नजीर ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें से आधी से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जो एक बहुत बड़ा उपलब्धि है.
यह बात दिलचस्प है कि प्रेम नजीर एक साल में 39 फिल्में किया करते थे, जो उस समय की गिनती से कहीं अधिक था. उन्होंने हर साल 30 से ज्यादा फिल्में की और यह सिलसिला 2 सालों तक लगातार जारी रहा. उनके इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें : जब 90’s की सबसे अमीर एक्ट्रेस के साथ Aamir Khan ने कर दी थी ऐसी ‘हरकत’, सालों तक रहा झगड़ा, रिजेक्ट की थी कई मूवीज
जब हम अन्य बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बात करते हैं, तो उनका रिकॉर्ड प्रेम नजीर के मुकाबले कहीं छोटा है. रजनीकांत ने 80 से ज्यादा हिट फिल्में दी हैं, अमिताभ बच्चन के पास 56 हिट फिल्में हैं और शाहरुख खान और सलमान खान के नाम पर लगभग 30 हिट फिल्में हैं. वहीं प्रेम नजीर ने 400 से अधिक हिट फिल्मों के साथ इन सभी सुपरस्टार्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है.
प्रेम नजीर की एक और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शीला नाम की एक अभिनेत्री के साथ 130 फिल्में की थीं. उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी और इन दोनों की केमिस्ट्री को हमेशा सराहा गया. प्रेम नजीर के साथ काम करने वाले फिल्ममेकर और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल के लिए प्राथमिकता देते थे, क्योंकि उनका नाम सफलता की गारंटी बन चुका था.
प्रेम नजीर का करियर न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम था, बल्कि उनकी फिल्मों की विविधता और गुणवत्ता भी इसका अहम हिस्सा थी. वे एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने न केवल अपने दौर की फिल्मों को सफलता दिलाई, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मील का पत्थर स्थापित किया. आज भी उनका नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और सम्मानित अभिनेताओं में शुमार है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…