मनोरंजन

Tiger 3: रिलीज होने से पहले गदर मचा रही सलमान की फ़िल्म! पहले दिन हुई इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग

Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली (Diwali 2023) के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और अब तक फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन के लिए 46 लाख 2 हजार 327 टिकट बेचे हैं. इसी के साथ फिल्म ने 12.43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ‘टाइगर 3’ के लिए यह एक पॉजीटिव रिस्पॉन्स है.

दिवाली पर एक साथ दिखेंगे कई सितारें

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर’ के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं अब फिल्म के तीसरे पार्ट को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे तो वहीं कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल अदा करेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का खास कैमियो नजर आएगा. 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को शुक्रवार की जगह रविवार को रिलीज किया जा रहा है.

रिलीज होने से पहले हैरान कर देने वाला रनटाइम

बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले फिल्म का रनटाइम बढ़ाकर फैंस को सरप्राइज दिया था. जहां पहले फिल्म का रनटाइम 2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड था तो वहीं अब एडिशनल रनटाइम के साथ यह 2 घंटे, 36 मिनट, 00 सेकंड हो गया है. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी थी.

कैटरीना के टॉवेल फाइट पर

कुछ दिनों पहले ही ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज हुई था. फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था. एक तरफ जहां सलमान खान के भरपूर एक्शन ने फैंस को खुश कर दिया तो दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के एक्शन ने लोगों को दीवाना बना दिया. पूरे ट्रेलर में लोगों की निगाहें कैटरीना की टॉवेल फाइट पर जा टिकीं. अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago