देश

Rajasthan Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, CM गहलोत के करीबी नेता ने नामांकन लिया वापस, थामा BJP का दामन

Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है. कांग्रेस को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन बड़ा झटका लगा है. जयपुर के पूर्व मेयर और सीएम अशोक गहलोत के करीबी रामेश्वर दाधीच ने नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उन्होंने स्वतंत्र होकर अपना नामांकन वापस लिया और कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.

रामेश्वर दाधीच प्रदेश की सूरसागर सीट से निर्दलीय नामांकन भरा था. लेकिन पार्टी से नाराजगी और बीजेपी के काम से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली है.

बीजेपी को बड़ा फायदा

सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले नेता ने गुरुवार रात को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजदूगी में जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय के मीडिया सेंटर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी साथ रहे. बीजेपी को एक नहीं बल्कि दो फायदे हुए हैं, क्योंकि कांग्रेस के पूर्व दौसा जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. इसके पहले उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राज्यवर्धन राठौड़ के खिलाफ झोटवाड़ा से पर्चा दाखिल किया था. तब बीजेपी को यहां से खतरा माना जा रहा था. लेकिन विनोद शर्मा के भी बीजेपी ज्वाइन करने से पार्टी को बड़ी राहत मिली है.

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश! एथिक्स कमेटी की बैठक में रिपोर्ट अडॉप्ट

पीएम मोदी के काम से हुआ प्रभावित

बीजेपी में शामिल होने के बाद दाधीच ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय लेने की क्षमता के कारण भाजपा में शामिल हुआ हूं. मैं लंबे समय से उनके काम से प्रभावित हूं. अगर मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण (उत्तर प्रदेश के अयोध्या में) नहीं हो सकता था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago