मनोरंजन

आज राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी, बॉलीवुड ही नहीं ये हॉलीवुड सितारे भी बिखेरेंगे जलवा

Anant Radhika Wedding: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को अपनी दुल्हनियां राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन मार्च के महीने में शुरू हुई थी जो कि अब शादी तक पहुंच चुकी है. अनंत-राधिका की शादी की तैयारियां कई महीनों से चल रही थी. इस दौरान लगभग हर दिन कुछ ना कुछ नए अपडेट आते रहे. बीते दिनों अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ रिहाना समेत और भी कई विदेशी फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे. हाल ही में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर एक प्रोगाम में परफॉर्म करनेपहुंचे थे. ऐसे में चलिए आपको कुछ हॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो अनंत-राधिका की शादी में चार चांद लगाने जा रहे हैं.

ये हॉलीवुड स्टार्स लगाएंगे चार चांद

अनंत-राधिका की शादी से पहले के कई कार्यक्रम धूमाधाम से हुए तो ऐसे में शादी का कार्यक्रम भी शानदार होना लाजमी है. दोनों की शादी को यादगार बनाने के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. यूं तो अंबानी परिवार में जब भी कोई फंक्शन होता है तो बॉलीवुड सितारे जरूर शामिल होते हैं.

लेकिन, इन सबके बीच हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन भी इस शादी में शामिल हो रही हैं. गुरुवार रात वो मुंबई पहुंच चुकी है. उनके साथ उनकी बहन क्लोई कार्दशियन भी इस शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई है. दोनों को ट्रेडिशनल लुक में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

जॉन सीना भी हुए शामिल

इन दो पॉपुलर बहनों के अलावा हॉलीवुड एक्टर और रेस्लर जॉन सीना अनंत-राधिका की खुशियों में शामिल होने वाले हैं. साथ ही कनाडाई रैपर और सिंगर कीनान वारसेम भी महफिल में चार चांद लगाते दिखेंगे. उन्हें भी इस शादी में बुलाया गया है. इसके अलावा विदेशी फिल्म स्टार्स की लिस्ट में सिंगर लुईस फोंसी, रैपर और सिंगर रेमा का भी नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में हुई लूट, दूतावास से भारत लौटने के लिए लगाई मदद की गुहार

देसी गर्ल भी पहुंचीं

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत करने के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंच गए हैं. इस दौरान प्रियंका ने हाथ जोड़कर पैप्स को हैलो कहा. प्रियंका, ईशा अंबानी की दोस्त है और अंबानी परिवार के साथ उनका बॉन्ड काफी अच्छा है इसलिए वह काम से ब्रेक लेकर जोनस के साथ शादी में शामिल होने पहुंचीं है.

इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

वैसे तो अंबानी परिवार ने हर बच्चे की शादी काफी ग्रैंड की है लेकिन क्योंकि यह उनके सबसे छोटे बेटे की शादी है तो वो इसे बहुत ज्यादा ग्रैंड करना चाहते हैं. यही वजह है कि शादी से कई महीनों पहले से इनके प्री वेडिंग सेरेमनी चल रही है. हाल ही में संगीत सेरेमनी में खास जस्टिन बीबर को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. अनंत और राधिका की शादी के बाद शनिवार यानि 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी होगी और फिर 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

29 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago