देश

सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अशुंमान के परिवार का छलका दर्द, माता-पिता बोले- ‘बहू सबकुछ लेकर चली गई’

Captain Anshuman Singh: बीते साल 19 जुलाई को सियाचिन में अपने साथियों को बचाने में कैप्टन अंशुमान शहीद हो गए. जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति ने कीर्तिचक्र से सम्मानित किया था. लेकिन, अब शहीद कैप्टन अशुंमान के माता-पिता का एक बयान चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, शहीद के माता-पिता ने अपनी बहू स्मृति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका बेटा शहीद हो गया और बहू सबकुछ लेकर चली गई.

बता दें कि पिछले साल सियाचिन में शहीद हुए अंशुमान सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई को मरणोपरंत कीर्तिचक्र से सम्मानित किया. यह सम्मान शहीद अशुंमान की पत्नी स्मृति सिंह और उनकी मां मंजू देवी ने प्राप्त किया.

सम्मान और अनुग्रह राशि भी लेकर चली गई बहू

शहीद अंशुमान के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. शहीद के माता-पिता ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सम्मान और अनुग्रह राशि दोनों लेकर चली गई. इसके अलावा शहीद अंशुमान के पिता रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगया कि शहीद अशुंमान सिंह की पत्नी स्मृति अपने पति की फोटो एल्बम, कपड़े और अन्य यादों को भी अपने साथ लेकर चली गईं. साथ ही साथ शहीद की पत्नी स्मृति ने दस्तावेजों में दर्ज स्थायी पते को भी बदलवाकर अपने घर गुरदासपुर करवा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago