मनोरंजन

“All eyes on Rafah” ट्रेंड के बीच Elvish Yadav की इस पोस्ट पर मचा बवाल, आखिर क्यों ट्रेंड कर रहा #BoycottBollywood

‘All eyes on Rafah’: इजरायल और हमास की जंग में आम नागरिकों की जिंदगी तबाह हो गई है. इसी बीच रविवार को राफा के शरणार्थी शिविरों पर हुए हमले में 45 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस हमले के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘All eyes on Rafah’ ट्रेंड करने लग गया. जिसमें बॉलीवुड और टीवी सितारों के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी राफा पर हमला करने पर इजरायल के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाई और फिलिस्तीन के लिए इंसाफ की मांग की. वहीं हाल ही में एल्विश यादव ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया , जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मच हुआ है.

एल्विश यादव का पोस्ट

दरअसल, फिल्मी सितारे जहां एक तरफ फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपने-अपने इंस्टा पर ‘All Eyes On Rafah’ पोस्ट शेयर कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और फेमस यूट्यूब एल्विश यादव ने अपने पोस्ट में बॉलीवुड और टीवी सितारों को जवाब देते हए अपने पोस्ट में ‘All Eyes On Rafah’ को एडिट करके लिखा ‘All Eyes On PoK’, लिखकर हंगामा मचा दिया है. एल्विश के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें सितारों का फिलिस्तीन को सपोर्ट करना पसंद नहीं आया है.

 

यूजर्स के देखें जबरदस्त रिएक्शन

अब देखते ही देखते एल्विश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और चंद मिनटों में ‘X’ पर एल्विश यादव ट्रेंड करने लगे हैं. लोग उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देते हुए उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया ‘All Eyes on Rafah’, जानें इसका मतलब

#BoycottBollywood कर रहा ट्रेंड

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि X प्लेटफॉर्म पर #ElvishYadav के साथ #BoycottBollywood भी ट्रेंड कर रहा है. लोगों का कहना है कि जब पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुल्म होता है. उनका धर्म बदलवाया जाता है. उन्हें टॉर्चर किया जाता है तब तो बॉलीवुड सितारे आवाज नहीं उठाते, लेकिन फिलिस्तीन के सपोर्ट में जमकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

WPL 2027 Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, स्नेह राणा से सोफी मोलीनेक्स तक इन स्टार्स पर रहेंगी नजरें

WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी…

17 minutes ago

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…

53 minutes ago

जिरकपुर में बिल्डर के घर 8 राउंड फायरिंग; 3 शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग कनेक्शन?

Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…

54 minutes ago

इटली में जेन-अल्फा का बवाल; 4,400 करोड़ की संपत्ति जली, मेलोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…

1 hour ago

कलयुगी बेटे ने विवाद शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा फूंका

लखीमपुर खीरी में बहू-बेटे के विवाद को शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर बेटे ने पेट्रोल…

1 hour ago

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

1 hour ago