देश

वाई-फाई इंटरनेट सेवा से लैस हुआ दिल्ली हाई कोर्ट परिसर, वकीलों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त सुविधा

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने वकीलों एवं आम जनता के लिए अपने परिसर में मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के पहले चरण का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन ने किया. इस अवसर पर कोर्ट की नई वेबसाइट भी लांच की गई. पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान कोर्ट के सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अभिगम्यता के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव शकधर और अन्य न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, संजीव नरूला, पुरुषेंद्र कुमार कौरव, स्वर्ण कांता शर्मा व गिरीश कठपालिया भी मौजूद रहे.

न्यायालय में और भी होंगे सुधार

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन ने इस अवसर पर कहा कि हाईकोर्ट का प्रशासन सरकारी अधिकारी के बदले खुद न्यायमूर्ति संभालते हैं, इसलिए सुधारों में सबसे आगे है. हमें इसके लिए अपने पूर्ववर्तियों को धन्यवाद देना चाहिए. उन्होंने भी इसके लिए काफी प्रयत्न किया होगा, लेकिन हमे भी एक छोटी सी कीमत चुकानी होगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सुधारों में यह न्यायालय सबसे आगे रहे. वकीलों को भी यह एहसास होना चाहिए कि न्यायमूर्तियों ने अपना काम-काज निपटाने के बाद कोर्ट के विकास के लिए समय दिया है. उनकी सराहना करना चाहिए.

इन परिसरों को वाई-फाई से किया गया लैस

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कोर्ट का सुधार जारी रहेगा और गर्मी की छुट्टियों के बाद कोर्ट के फिर से खुलने पर कुछ और नई सुविधाओं की शुरूआत की जाएगी. पहले चरण में ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, एक्सटेंशन ब्लॉक, मध्यस्थता केंद्र और वकीलों के कैफेटेरिया में मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें- अधिकारियों की लापरवाही ने कराई शिक्षा विभाग की किरकिरी, ‘Bed Performance’ पर काटा गया 16 शिक्षकों का वेतन

इस क्षेत्र में सभी अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट का उपयोग करके वाई-फाई से जुड़ सकते हैं. इसको इस तरह से बनाया गया है कि इससे काफी संख्या में लोग जुड़ सकते हैं और उन्हें तेज इंटरनेट सुविधा मिल सके.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

33 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago