Ruslaan Mumtaz Stranded In Manali: टीवी एक्टर रुसलान मुमताज (Ruslaan Mumtaz) ने मनाली में आई बाढ़ का वीडियो बनाकर वहां के मुश्किल हालातों के बारे में बताया. मुमताज ने कहा कि पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण जगह-जगह लैंड-स्लाइड और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने मनाली से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- ‘मैं अपनी शूटिंग के लिए 4 जुलाई को यहां आया था. हम एक रिसॉर्ट में रह रहे थे और शूटिंग भी कर रहे थे. तभी बारिश होने लगी, अब हालात ऐसे हो गए हैं, कि निकलने का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा.’
रुसलान मुमताज ने आगे कहा, “9 जुलाई को स्थिति तब और खराब हो गई, जब जलस्तर बढ़ने लगा. पानी हमारे रिसॉर्ट में घुसने लगा. तब हमें रिसॉर्ट के सर्विस क्वार्टर में ले जाया गया, वहां तब तक हम सेफ थे. मगर, फिर अगले दिन, हमें एहसास हुआ कि वो जगह भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए रिसॉर्ट स्टाफ हमें पहाड़ी पर एक छोटे से गांव में ले गए. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से हालात ऐसे हैं कि कुछ कह नहीं सकते.” हालांकि, उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि चिंतित न हों, क्योंकि वे सेफ हैं.
मनाली के गांव से एक वीडियो में रुसलान मुमताज कहते नजर आ रहे हैं, “दोस्तो.. अभी हम सेफ हैं… हम इस गांव के एक स्कूल में छिपे हुए हैं, जो ऊंचाई पर है. ये मुश्किल वक्त है, लेकिन रिज़ॉर्ट मालिक ने हमें अकेला नहीं छोड़ा है और वह हमारी केयर कर रहा है. मनाली में हालात बेहद डरावने थे, लेकिन हमें लगता है कि अब बारिश पूरी तरह बंद हो जाएगी. हालांकि, उसके बाद भी हमें वापस लौटने में टाइम लग सकता है, क्योंकि लैंडस्लाइड की वजह से सड़कें बर्बाद हो गई हैं.”
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…