Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Himachal Pradesh में भारी बारिश, मनाली की बाढ़ में फंसे एक्टर Ruslaan Mumtaz, लाइव दिखाया खौफनाक मंजर

Ruslaan Mumtaz Manali : टीवी एक्टर रुसलान मुमताज भी मनाली में शूटिंग करने पहुंचे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण वे भी वहां फंस गए. उन्‍होंने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बताया कि मनाली में कैसे हालात हैं.

Ruslaan Mumtaz Stranded In Manali: टीवी एक्टर रुसलान मुमताज (Ruslaan Mumtaz) ने मनाली में आई बाढ़ का वीडियो ​बनाकर वहां के मुश्किल हालातों के बारे में बताया. मुमताज ने कहा कि पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण जगह-जगह लैंड-स्‍लाइड और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. उन्‍होंने मनाली से एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए कहा- ‘मैं अपनी शूटिंग के लिए 4 जुलाई को यहां आया था. हम एक रिसॉर्ट में रह रहे थे और शूटिंग भी कर रहे थे. तभी बारिश होने लगी, अब हालात ऐसे हो गए हैं, कि निकलने का रास्‍ता नहीं दिखाई दे रहा.’

रुसलान मुमताज ने आगे कहा, “9 जुलाई को स्थिति तब और खराब हो गई, जब जलस्‍तर बढ़ने लगा. पानी हमारे रिसॉर्ट में घुसने लगा. तब हमें रिसॉर्ट के सर्विस क्वार्टर में ले जाया गया, वहां तब तक हम सेफ थे. मगर, फिर अगले दिन, हमें एहसास हुआ कि वो जगह भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए रिसॉर्ट स्टाफ हमें पहाड़ी पर एक छोटे से गांव में ले गए. हालांकि, लगातार बारिश की वजह से हालात ऐसे हैं कि कुछ कह नहीं सकते.” हालांक‍ि, उन्‍होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि चिंतित न हों, क्‍योंकि वे सेफ हैं.

मनाली के गांव से एक वीडियो में रुसलान मुमताज कहते नजर आ रहे हैं, “दोस्‍तो.. अभी हम सेफ हैं… हम इस गांव के एक स्कूल में छिपे हुए हैं, जो ऊंचाई पर है. ये मुश्किल वक्‍त है, लेकिन रिज़ॉर्ट मालिक ने हमें अकेला नहीं छोड़ा है और वह हमारी केयर कर रहा है. मनाली में हालात बेहद डरावने थे, लेकिन हमें लगता है कि अब बारिश पूरी तरह बंद हो जाएगी. हालांकि, उसके बाद भी हमें वापस लौटने में टाइम लग सकता है, क्योंकि लैंडस्लाइड की वजह से सड़कें बर्बाद हो गई हैं.”

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में लैंड-स्लाइड और बाढ़ ने रोका दूल्हे का रास्ता, 200 KM दूर दुल्हन से हुई ऑनलाइन शादी, फेरे भी हुए और मंत्र भी पढ़े गए



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital