Urfi Javed Hot Dress Video Viral
Urfi Javed Hot Dress Video Viral: उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कब उनका कौन सा अजीबो-गरीब लुक सामने आ जाए ये कहना बेहद मुश्किल है. ऐसे में लोगों को कई बार उर्फी का स्टाइल बेहद पसंद आता है तो कभी वो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं. जहां बीते दिन उर्फी अपने तकिए वाले लुक को लेकर चर्चा में आई थीं, वहीं अब उनका एक और नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है.
जी हां उर्फी जावेद का नया लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि अब उन्होंने बच्चों के खिलौनों पर भी कब्जा कर लिया है और उससे ही अपने ड्रेस बना ली है. अब उर्फी जावेद का कोई लुक सामने आए और वो अतरंगी न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. दरअसल एक्ट्रेस ने कई सारी गुड़ियाओं से मिलाकर एक आउटफिट बना डाला है. देखा जाए तो इस ड्रेस में उर्फी जावेद काफी ग्लैमरस लग रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ज्यादा पहना तो गुड़िया के कपड़े उतारने पड़े’!
यह भी पढ़ें : Rajinikanth की फिल्म ‘लाल सलाम’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस से मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स
बता दें उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि अनेक गुड़ियाओं से अपना आउटफिट तैयार किया है. वहीं इस वीडियो में ये समझ पाना थोड़ा मुश्किल है कि उन्होंने सारी डॉल को उल्टा क्यों किया हुआ है.
वहीं अब उर्फी जावेद की वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो को देख तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘डॉल को भी एक्सपोज कर दिया खुद के साथ.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘डॉल पर कुछ ड्रेस होता तो अच्छा लगता.’
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…