देश

MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव

MP Harda firecracker factory Massive Fire: एमपी के हरदा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है. इसमें लगातार धमाके हो रहे हैं. वहीं आग की ऊंची लपटें भी उठ रही हैं. इससे अलावा फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इसके अलावा भीषण अग्निकांड में घायल हुए 100 लोगों  को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

ANI के अनुसार सीएम मोहन यादव ने भीषण अग्निकांड के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है. यह विस्फोट हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ. कई लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची हुई हैं. वहीं कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.

यह भी पढ़ेंः कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती हैं बीजेपी! 27 फरवरी को होंगे चुनाव

हालांकि मौके पर कई दमकलें मौजूद हैं लेकिन फैक्ट्री में तैयार पटाखे रखे होने के कारण आग लगातार बढ़ रही है. वहीं प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है. हालांकि फैक्ट्री में कुल कितने लोग थे इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने गोवा में ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- यहां आए लोग यादें लेकर जाएंगे

वहीं ब्लास्ट से 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई. वहीं धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर चल रहे कई राहगीर वाहन समेत उछल गए. फैक्ट्री में धमाके इतने जोरदार थे कि पूरा शहर दहल उठा. घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक की और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago