मनोरंजन

‘मैं हर बात पर मुंह फुला लेती हूं…’ Urfi Javed अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ये क्या बोल गईं, सूजे दिखे लिप्स

Urfi Javed Lips: सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं. हमेशा अपने हटके फैशन और बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी ने हाल ही में ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए.

दरअसल कुछ दिन पहले उर्फी ने अपने सूजे हुए लिप्स की फोटो शेयर की थी, लेकिन अब उन्होंने जो एक एयर वीडियो पोस्ट किया है,जिसमें उसमें उनका पूरा चेहरा ही बुरी तरह सूजा हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में उर्फी की बहन उन्हें मजाक में पूछती हैं – ‘तू कुछ बोल भी पा रही है?’ जिस पर उर्फी मुस्कराते हुए जवाब देती हैं –’हां.’

उर्फी ने इस वीडियो के साथ फनी अंदाज़ में लिखा –’मेरा बॉयफ्रेंड कहता है कि मैं हर बात पर मुंह फुला लेती हूं, अब सही साबित हो गया.’

यूजर्स ने इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं –किसी ने कहा, ‘इस लड़की में गज़ब का कॉन्फिडेंस है, ऐसा चेहरा भी बिना हिचक दिखा देती है,’ तो कोई बोला, ‘हमें बस उर्फी जैसा आत्मविश्वास चाहिए.’ वहीं कुछ लोगों ने उनकी तबीयत को लेकर चिंता भी जताई और जल्द ठीक होने की दुआ की.

लिप फिलर्स हटवाने से हुई हालत खराब

उर्फी (Urfi Javed) ने बताया कि उन्होंने पहले 18 साल की उम्र में लिप फिलर्स करवाए थे, लेकिन वह सही तरीके से नहीं लगाए गए थे. इसी वजह से अब उन्होंने फिलर्स हटवाने का फैसला लिया. 20 जुलाई को शेयर किए एक वीडियो में उर्फी ने बताया था कि लिप फिलर्स हटवाने (Urfi Javed Lip Filler) के बाद उनके होठों में काफी सूजन आ गई है. उन्होंने कहा था, ‘मेरे पुराने फिलर्स गलत तरीके से लगे थे. अब मैंने उन्हें हटवा दिया है. 2-3 हफ्ते बाद फिर से ठीक तरह से और नेचुरली करवाऊंगी.”

जहां एक तरफ उर्फी (Urfi Javed Lip Filler Reveal) की पर्सनल लाइफ में कुछ परेशानी चल रही है, वहीं उनके प्रोफेशनल करियर में अच्छी खबरें भी हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की विनर बनीं और उन्होंने 70 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती थी.

ये भी पढ़ें: मशहूर डांसर Amla Shankar: 11 वर्ष की आयु में शुरू हुआ सफर, विश्व मंच पर बिखेरी कला की चमक

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

9 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

28 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

37 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

51 minutes ago